खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने से क्या होता है? जानें, शरीर के किन हिस्सों को मिलता है फायदा

Benefits of Drinking Cardamom Boiled Water : खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने से शरीर के कई हिस्सों को अलग-अलग लाभ मिल सकता है। आइए विस्तार से जानते हैं इसके फायदों के बारे में-

Written by Kishori Mishra | Updated : August 14, 2025 10:27 AM IST

1/6

खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने के फायदे

Benefits of Boiled Cardamom Water : किचन में रखे मसाले न सिर्फ स्वाद बढ़ाने के काम आते हैं, बल्कि सेहत के लिए भी यह काफी फायदेमंद होते हैं। इन मसालों में कई औषधीय गुण होते हैं, जिसकी मदद से स्वास्थ्य संबंधी कई तरह की दिक्कतों को दूर किया जा सकता है। इन मसालों में हरी इलायची का नाम भी शामिल है। हरी इलायची का इस्तेमाल न सिर्फ तरह-तरह की डिशेज को तैयार करने के लिए किया जा सकता है, बल्कि इसका सेवन आप रोजाना खाली पेट कर सकते हैं। आप इसका सेवन पानी में उबालकर कर सकते हैं। यह न सिर्फ वजन कम करने में प्रभावी हो सकता है, बल्कि कई तरह की समस्याओं को दूर करने में भी असरदार है। आइए जानते हैं खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने से क्या फायदे होते हैं?

2/6

शुगर करे कंट्रोल

खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने से आपके शुगर लेवल कंट्रोल हो सकता है। इसमें एंटी-डायबिटीक गुण होते हैं, जो शुगर लेवल को कम करने के साथ-साथ डायबिटीज में होने वाली दिक्कतों से राहत दिला सकते हैं।  Also Read - 7 दिन तक सुबह खाली पेट इलाचयी खाने से क्या होगा?

3/6

बढ़ती चर्बी करे कम

शरीर की बढ़ती चर्बी को कम करने के लिए आप रोजाना खाली पेट हरी इलायची का पानी पी सकते हैं। यह आपके कमजोर मेटाबॉलिज्म को बढ़ावा देता है, जो शरीर की अतिरिक्त चर्बी को कम करने में असरदार साबित हो सकता है। इसके सेवन से शरीर में जमा अतिरिक्त फैट कम हो सकता है।

4/6

पाचन तंत्र में करे सुधार

रोजाना खाली पेट हरी इलायची का पानी पीने से पाचन तंत्र को मजबूत किया जा सकता है। यह गैस, अपच और एसिडिटी की परेशानी को कम करने में प्रभावी हो सकता है। दरअसल, हरी इलायची में मौजूद एंजाइम्स पाचन प्रक्रिया को तेज कर सकते हैं, जिससे खाने को पचावे में आसानी होती है। Also Read - अजवाइन और इलायची का पानी पीने से क्या होता है

5/6

टॉक्सिन्स करे बाहर

शरीर की गंदगी को बाहर करने के लिए आप रोजाना हरी इलायची का पानी पी सकते हैं। यह शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में काफी असरदार माना जाता है। इसके साथ ही इस पानी के सेवन से किडनी और लिवर से जुड़ी परेशानी कम होती है। साथ ही यह यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन से बचाव कर सकता है।

6/6

सांसों की दुर्गंध करे कम

मुंह से आने वाली बदबू को कम करने के लिए आप रोजाना हरी इलायची का पानी पी सकते हैं। इसमें एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो सांसों की दुर्गंध को कम कर सकते हैं। साथ ही बैक्टीरिया को नष्ट करके सांसों को ताजा रख सकता है।  Also Read - खाली पेट दो इलायची खाने के 8 जबरदस्त फायदे