7 नवंबर को मनाया जाता है नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे
5 Things Can Prevent Cancer: कैंसर आज के समय की सबसे गंभीर और तेजी से बढ़ती बीमारियों में से एक है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़ों के अनुसार, भारत में 2022 में कैंसर के 14.6 लाख नए मामले दर्ज किए गए थे। खानपान, जीवनशैली और कई कारणों से साल-दर-साल देश में कैंसर के मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। कैंसर के प्रति लोगों को जागरूक करने और कैंसर जैसी बीमारी किसी व्यक्ति को चपेट में न ले, इसके लिए 7 नवंबर को नेशनल कैंसर अवेयरनेस डे (National Cancer Awarness Day) मनाया जाता है। इस खास मौके पर मैक्स सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के कैंसर केयर के यूनिट हेड डॉ. एस एम शुऐब जैदी ने हमारे साथ कुछ खास टिप्स शेयर किए हैं। इन्हें फॉलो करके आप कैंसर जैसी बीमारी से बचाव कर सकते हैं।