क्या डायबिटीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है?
Can You Reverse Diabetes Doctor Explains: गलत जीवन शैली, खानपान और फिजिकल एक्टिविटी की कमी के कारण आज के समय में डायबिटीज (Diabetes) एक बढ़ती हुई बीमारी बनती जा रही है। विश्व स्वास्थ्य संगठन की रिपोर्ट के अनुसार, दुनिया के अन्य देशों के मुकाबले भारत में डायबिटीज के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं। भारत को तो डायबिटीज की राजधानी तक कहा जाता है, क्योंकि यहां करोड़ों लोग इस रोग से प्रभावित हैं। लेकिन सबसे बड़ा सवाल जो हर मरीज और परिवार के मन में होता है- क्या डायबिटीज पूरी तरह से ठीक हो सकता है या नहीं।
