क्या Black Bra पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है? डॉक्टर बता रहे हैं फैक्ट जो महिला को जानने चाहिए

Verified Medically Reviewed By: dr. vaishali zamre

Can Wearing Black Bra Cause Breast Cancer: भारत में ब्रेस्ट कैंसर को लेकर कई बातें कहीं जाती हैं, जिनमें से एक ये है कि ब्लैक यानी की काले रंग की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर (Kale Rang ki Bra Pahanne se Cancer Hota hai?) होता है?

Written by Ashu Kumar Das | Published : October 8, 2025 3:52 PM IST

1/8

क्या ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर होता है?

Can Wearing Black Bra Cause Breast Cancer: सोशल मीडिया के दौर में हमारे सामने कई चीजें ऐसी आती हैं, जिन पर हम बिना कुछ सोचे-समझें भरोसा कर लेते हैं। इन्हीं चीजों में से एक है ब्लैक ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। पिछले दिनों मैंने भी एक वीडियो देखा, जिसमें कहा गया था कि काले रंग की ब्रा शरीर में गर्मी को बढ़ाती है। इससे ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ जाता है। वीडियो को देखने के बाद मेरे मन में सवाल आया कि क्या सच में ब्लैक ब्रा पहनने से स्तन कैंसर (Kale Rang ki Bra Pahanne se Cancer Hota hai?) का खतरा बढ़ता है, या यह सिर्फ एक मिथक (myth) है जो समय के साथ फैल गया?

2/8

ब्रेस्ट कैंसर क्या है?

डॉ. वैशाली जमरे के अनुसार, ब्रेस्ट कैंसर एक ऐसी स्थिति है जिसमें ब्रेस्ट के टिश्यू (कोशिकाओं) में असामान्य रूप से कोशिकाओं की वृद्धि होने लगती है। ये कोशिकाएं नियंत्रित न रहकर तेजी से बढ़ती हैं और ट्यूमर का रूप ले सकती हैं। अगर समय पर इसका इलाज न किया जाए, तो यह शरीर के दूसरे हिस्सों में भी फैल सकती हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार, हर 8 में से 1 महिला को अपने जीवनकाल में ब्रेस्ट कैंसर का खतरा रहता है।  Also Read - क्या स्तनपान कराने से बढ़ता है ब्रेस्ट कैंसर का खतरा?

3/8

निष्कर्ष

काले रंग की ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का कोई संबंध नहीं है। यह एक मिथक है जो गलत सूचनाओं के कारण फैला हुआ है। किसी भी महिला को ब्रेस्ट होने के पीछे जीन्स, हार्मोन, आहार, वजन और जीवनशैली से जुड़े होते हैं, न कि कपड़ों के रंग से। इसलिए महिलाएं जिस रंग की ब्रा पहनना चाहें ब्लैक, रेड, पिंक या व्हाइट मन में बिना किसी डर के पहन सकती हैं।

5/8

ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के उपाय

अगर आप ब्रेस्ट कैंसर या किसी भी अन्य प्रकार के कैंसर से बचाव के लिए खुद को फिजिकली एक्टिव रखें। रोजाना 30 मिनट योग, एक्सरसाइज या साइकिलिंग करें। खाने में पर्याप्त मात्रा में फल, हरी सब्जियां और हाई फाइबर वाले फूड्स को शामिल करें। महीने में एक बार घर पर ब्रेस्ट का सेल्फ एग्जामिनेशन करें। जिन महिलाओं के परिवार में ब्रेस्ट कैंसर का इतिहास रहा है, वो डॉक्टर की सलाह पर मैमोग्राफी टेस्ट (Mammogram) समय-समय पर करवाएं।

6/8

क्या ब्लैक ब्रा से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है?

डॉ. वैशाली जामरे कहती हैं, "मैंने अब तक किसी भी केस में ब्रा के रंग से संबंधित कैंसर का कोई प्रमाण नहीं देखा है। यह सिर्फ एक अफवाह है। महिलाएं जिस रंग की ब्रा पहनना चाहें, पहन सकती हैं।" ब्लैक ब्रा या अंडर वायर्ड ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर का खतरा बढ़ता है, यह सिर्फ एक भ्रामक बात है, जो लोगों में गलतफहमी को बढ़ा रही है। कई जगहों पर यह कहा जाता है कि अंडर वायर ब्रा या बहुत ज्यादा टाइट ब्रा पहनने से ब्रेस्ट के लिम्फ में सर्कुलेशन बाधित होता है। लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। भारत जैसे देश में जहां गर्मी बहुत पड़ती है। वहां शरीर अंदर से ज्यादा गर्म न हो, इसके लिए महिलाओं को ब्लैक ब्रा और ब्लैक कपड़े पहनने से मना किया जा रहा है।  Also Read - अब बिना तार के लगेगा Pacemaker! दिल के मरीजों के लिए बहुत फायदेमंद होगी यह Technology

7/8

ब्रेस्ट कैंसर के असली कारण

डॉ. वैशाली जामरे बताती हैं कि महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर होने का असली कारण आनुवंशिक कारण, हार्मोनल असंतुलन, मोटापा, शराब, फिजिकल एक्टिविटी की कमी है। अगर किसी महिला के परिवार में पहले से मां,दादी या नानी को ब्रेस्ट कैंसर की हिस्ट्री रही, तो उनमें ब्रेस्ट कैंसर होने की संभावना कई गुणा बढ़ जाती है।

8/8

ब्लैक ब्रा और ब्रेस्ट कैंसर पर क्या कहती है रिसर्च

काली ब्रा पहनने से ब्रेस्ट कैंसर के खतरे पर ब्रेस्ट हेल्थ एजुकेशन आर्गेनाइजेशन द्वारा की गई रिसर्च में ये बात सामने आई है कि ये सब सिर्फ अफवाहें हैं, इसका वास्तविकता से कोई लेना-देना नहीं है। अमेरिकन कैंसर सोसाइटी की रिपोर्ट भी बताती है कि किसी प्रकार की या किसी भी रंग की ब्रा का ब्रेस्ट कैंसर से कोई कनेक्शन नहीं है।  Also Read - दृष्टिहीन बच्चे रंगों को कैसे करते हैं एक्सप्लोर? डॉक्टर से समझिए सेंसरी लर्निंग क्यों है जरूरी