क्या चेहरे पर रातभर गुलाब जल लगाकर छोड़ सकते हैं?
जी हां, आप चेहरे पर रातभर गुलाब जल लगाकर छोड़ सकते हैं। अगर आप रातभर चेहरे पर गुलाब जल लगाकर रखेंगे, तो इससे त्वचा का निखार बढ़ेगा। गुलाब जल स्किन को हाइड्रेट रखता है और स्किन की रंगत को साफ करता है। गुलाब जल झाइयों और पिग्मेंटेशन को मिटाने में भी असरदार होता है। रात को चेहरे पर गुलाब जल लगाने से त्वचा से जुड़ी कई समस्याएं भी दूर होती हैं। चेहरे पर रातभर गुलाब जल लगाकर छोड़ने से सुबह त्वचा खिली-खिली और निखरी हुई नजर आती है।