क्या गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं?
Kya Garmiyon Main Gulab Jal Laga Sakte Hain: गर्मियों का मौसम शुरू होते ही तेज धूप के कारण चेहरे पर पसीना, टैनिंग, ज्यादा ऑयल प्रोडक्शन के कारण एक्ने और लालिमा की परेशानी होती है। इन परेशानियों को दूर करने और त्वचा को ठंडक पहुंचाने के लिए अक्सर ऐसे नैचुरल उपायों की तलाश में रहते हैं, जो न सिर्फ चेहरे को ठंडक दें, बल्कि लंबे समय में नुकसान भी न पहुंचाएं। गर्मियों में चेहरे को ठंडक देने का प्राकृतिक उपाय है गुलाब जल। गुलाब जल का इस्तेमाल पारंपरिक रूप से चेहरे की परेशानियों को दूर करने के लिए किया जाता है। लेकिन गर्मियों में चेहरे पर गुलाब जल का इस्तेमाल करना चाहिए या नहीं, इसको लेकर कंफ्यूजन की स्थिति बनी रहती है। आज इस लेख के माध्यम से हम आपको इसी कन्फ्यूजन से बाहर निकालने वाले हैं।
