क्या पीरियड्स के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज कर सकते है?
पीरियड्स के दौरान महिलाओं में शारीरिक बदलाव होने के साथ साथ मानसिक बदलाव भी होता है। वैसे तो हर महिला का अनुभव अलग हो सकता है लेकिन ज्यादातर महिलाएं इस दौरान पेट में दर्द, ऐंठन, सिर में दर्द, मूड में बदलाव और भूख में कमी का अनुभव करती है। ऐसे में इन्हें कम करने के लिए क्या करना सही रहेगा? क्या इसके लिए महिलाओं को दवाओं लेनी चाहिए या डॉक्टर के पास जाना चाहिए? नहीं! आप केवल ब्रीदिंग एक्सरसाइज के दम पर भी पीरियड्स के दर्द को कम कर सकते हैं। हालांकि कई लोगों को कन्फ्यूजन रहती है कि मासिक धर्म के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं! आज हम आपको बताएंगे कि मासिक धर्म के दौरान ब्रीदिंग एक्सरसाइज करनी चाहिए या नहीं साथ ही हम इसके फायदे के बारे में भी जानेंगे।