क्या पालतू जानवरों के साथ टाइम बिताने से ब्लड प्रेशर होता है कम?
आजकल हाई ब्लड प्रेशर सिर्फ उम्रदराज लोगों की नहीं, बल्कि युवाओं की भी एक आम समस्या बन चुकी है। लोगों में बढ़ते ब्लड प्रेशर का कारण स्ट्रेस, खराब लाइफस्टाइल, नींद की कमी और शारीरिक गतिविधि, इत्यादि है। ऐसे में कई लोग यह सवाल पूछते हैं कि क्या पालतू जानवरों के साथ समय बिताने से ब्लड प्रेशर कम हो सकता है? इस विषय पर यशोदा हॉस्पिटल्स, सिकंदराबाद की कंसल्टेंट साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रज्ञा रश्मि का कहना है कि पालतू जानवर तनाव कम करने और मानसिक स्वास्थ्य बेहतर बनाने में मदद कर सकते हैं, जिसका पॉजिटिव असर ब्लड प्रेशर पर भी पड़ सकता है।
