क्या सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगा सकते हैं?
Can I apply rose water on the face in winter: त्वचा की देखभाल के लिए गुलाब जल बहुत फायदेमंद होता है। गुलाब जल में फ्लेवोनोइड्स, एंटीऑक्सीडेंट्स, एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीमाइक्रोबियल गुण होते हैं। गुलाब जल के पोषक तत्व त्वचा को अंदर से पोषण देकर पिंपल्स, एक्ने और झाइयों को दूर करते हैं। लेकिन जब बात आती है सर्दियों में चेहरे पर गुलाब जल लगाने की आती है, तो अक्सर लोग कंफ्यूज हो जाते हैं। लोग सवाल करते हैं कि क्या सर्दियों में त्वचा पर गुलाब जल सही हैं (Sardiyo main Face par gulab jal laga sakte hain)? सर्दियों में चेहरे पर गुलाब लगाते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए? आइए जानते हैं इन सवालों का जवाब।