क्या चाय पीने से वजन बढ़ता है?
Can Drinking Tea cause Weight Gain: भारत में सुबह की शुरुआत चाय के बिना अधूरी लगती है। चाहे दफ्तर हो, कॉलेज या घर एक कप गर्मागर्म चाय दिनभर की थकान मिटा देती है। चाय पीने से दिमाग और मन को तो सुकून मिलता है। लेकिन क्या आप जानते हैं 1 कप चाय आपको सिर्फ सुकून नहीं बल्कि बढ़ा हुआ वजन भी दे रही है। बहुत से लोग मानते हैं कि चाय हल्की होती है और इससे वजन नहीं बढ़ता, लेकिन सच्चाई इससे थोड़ी अलग है। दरअसल, चाय खुद मोटापा नहीं बढ़ता, लेकिन जिस तरह से और जितनी बार हम चाय पीते हैं, वह हमारे शरीर पर असर डालती है और वजन बढ़ने का कारण बन सकती है। आइए जानते हैं कैसे चाय वजन बढ़ने का कारण बनती है?