सुबह खाली पेट चाय पीने के नुकसान
Can Morning tea Cause Cancer: भारत में दिन की शुरुआत एक कप चाय से होना आम बात है। लगभग हर घर में सुबह की पहली आवाज होती है- चाय बनाओ! सुबह आंख खुलते ही गर्मा-गर्म चाय पीने से मन को सुकून मिलता हो, लेकिन ये कई बीमारियों का कारण भी (Chai peene se hone wali bimari) बनता है। नेशनल लाइब्रेरी ऑफ मेडिसिन द्वारा की गई रिसर्च बताती है कि सुबह खाली पेट गर्मा-गर्म चाय पीने से कब्ज, एसिडिटी, स्किन से जुड़ी बीमारी और कैंसर का भी खतरा कई गुणा बढ़ता है। रिसर्च बताती है कि एक चाय में कैफीन, टैनिन्स , थियोफिलाइन और थियोब्रोमाइन जैसे कई तत्व पाए जाते हैं, जो कई बीमारियों का कारण बन सकती है।
