एलोवेरा लगाने से खत्म हो जाते हैं एक्ने और पिंपल्स? AIIMs के डॉक्टर ने बताई इस सोशल मीडिया हाइप की सच्चाई

Verified Medically Reviewed By: Dr. B. L. Jangid

सोशल मीडिया पर कई वीडियोज सामने आते हैं, जिसमें दावा किया जाता है कि एलोवेरा लगाने से स्किन के एक्ने और पिंप्लस (Kya Aloevera Lagane se Pimples Khatam Ho Jaate hain?) खत्म हो जाते हैं। आइए जानते हैं इस बात की सच्चाई।

Written by Ashu Kumar Das | Published : February 24, 2026 7:25 AM IST

1/6

क्या एलोवेरा लगाने से स्किन के पिंपल्स और एक्ने खत्म हो जाते हैं?

आजकल पिंपल्स और एक्ने की समस्या हर उम्र के लोगों में आम हो गई है। ऑयली स्किन, हार्मोनल बदलाव, प्रदूषण, गलत खानपान और स्ट्रेस के कारण पिंपल्स और एक्ने की समस्या हो ही जाती (Pimples or Acne Hone ke Karan) है। पिंपल्स और एक्ने से परेशान लोग अक्सर प्राकृतिक उपायों की ओर रुख करते हैं। इनमें सबसे आम है एलोवेरा। सोशल मीडिया पर स्क्रॉल करते हुए आपको कई वीडियोज मिल जाएंगे, जिसमें एलोवेरा का इस्तेमाल पिंपल्स और एक्ने को जड़ से खत्म करने के लिए किया जाता है। लेकिन क्या सच में एलोवेरा लगाने से पिंपल्स और एक्ने खत्म हो जाते हैं? आइए जानते हैं ये सच्चाई है या सिर्फ एक सोशल मीडिया हाइप।

2/6

एलोवेरा पिंपल्स और एक्ने में कैसे मदद करता है?

एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और हीलिंग गुण पाए जाते हैं, जो त्वचा को शांत करने और सूजन कम करने में मदद करते हैं। एलोवेरा जेल त्वचा को ठंडक देता है और पिंपल्स की सूजन व लालपन को कम करता है। कई रिसर्च में यह बात सामने आ चुकी है कि एलोवेरा में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरिया को कम करने में मदद करते हैं। जिससे पिंपल्स और एक्ने की परेशानी धीरे-धीरे कम होने लगती है। Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

3/6

क्या एलोवेरा से पिंपल्स पूरी तरह खत्म हो जाते हैं?

एम्स के पूर्व सीनियर डर्मेटोलॉजिस्ट डॉ. बीएल जांगिड़ का कहना है कि एलोवेरा पिंपल्स को कम करने और त्वचा को शांत करने में मदद करता है, लेकिन यह हर व्यक्ति में एक्ने को पूरी तरह खत्म कर दे, ऐसा जरूरी नहीं है। एलोवेरा का इस्तेमाल अक्सर पिंपल्स और एक्ने को दूर करने के लिए लोग घरेलू नुस्खे की तरह इस्तेमाल करते हैं। लेकिन एलोवेरा हर किसी के चेहरे के पिंपल्स और एक्ने को खत्म कर देगा यह बात पूरी तरह से गलत है।

4/6

पिंपल्स और एक्ने में काम करता है एलोवेरा?

डॉक्टर के अनुसार, पिंपल्स और एक्ने को कम करने में एलोवेरा तभी फायदेमंद होता है, जब पिंपल्स बहुत हल्के हो और त्वचा पर रेडनेस भी काफी कम हो। ऐसे में पिंपल्स और एक्ने वाली जगह पर एलोवेरा लगाने से त्वचा शांत और संतुलित महसूस करती है। इससे पिंपल्स और एक्ने होने पर जलन और खुजली की परेशानी भी कम होती है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां

5/6

सेंसिटिव स्किन वालों को नुकसान पहुंचाता है एलोवेरा

स्किन केयर एक्सपर्ट के अनुसार, सेंसेटिव स्किन वाले लोग अगर एलोवेरा का इस्तेमाल पिंपल्स और एक्ने पर करें, तो इससे उनके चेहरे की सूजन की समस्या हो सकती है। कुछ लोगों को एलोवेरा से खुजली, जलन या लाल चकत्ते हो सकते हैं।

6/6

किन लोगों को एलोवेरा जेल लगाते समय सावधानी बरतनी चाहिए?

डॉ. बीएल जांगिड़ बताते हैं कि जिन लोगों की स्किन अत्यधिक संवेदनशील, गंभीर एक्ने, जिनको पहले एलोवेरा से किसी प्रकारी की एलर्जी रही हो, उन्हें पिंपल्स और एक्ने होने पर एलोवेरा जेल का इस्तेमाल बहुत ही सावधानी के साथ करना चाहिए। किसी भी स्थिति में अगर आप एलोवेरा जेल इस्तेमाल कर रहे हैं, तो एक बार पैच टेस्ट भी जरूर लेना चाहिए। Also Read - गर्मियों में रोज खाएं ये 3 ड्राई फ्रूट्स, बढ़ेगी एनर्जी और पेट में नहीं होगी जलन