Sign In
  • हिंदी

हड्डियों से सारा Calcium चूस लेंगी ये 5 चीजें, जानें कौन से फूड्स खाने से हो सकती हैं Weak Bones

Foods Weaken Bones: हमारी डाइट में मौजूद कुछ फूड्स ऐसे होते हैं, जो कैल्शियम की कमी का कारण बन सकते हैं। चलिए जानते हैं कैल्शियम कम करने वाले फूड्स के बारे में।

Written by Mukesh Sharma | Published : January 27, 2023 3:16 PM IST

1/6

हड्डियां कमजोर बनाने वाले फूड्स (Foods Bad For Bones)

हमारे शरीर को मजबूत रखने के लिए मांसपेशियों से ज्यादा हड्डियों का मजबूत होना जरूरी है। हड्डियां हमारे शरीर को एक ढांचा प्रदान करने के साथ-साथ हमारे शरीर के कई अंगों को सुरक्षा भी प्रदान करती हैं। हमारे शरीर की हड्डियां कोलेजन नामक प्रोटीन और कैल्शियम नामक मिनरल से मिलकर बनी होती हैं। हड्डियां हमारे शरीर में कैल्शियम जमा करने का काम भी करती हैं, ताकि शरीर के दूसरे अंगों को इसकी जरूरत पड़ने पर इसे रक्त में स्रावित किया जाए। कैल्शियम हमारे शरीर के लिए बेहद महत्वपूर्ण मिनरल है और इसकी कमी न सिर्फ हड्डियों को कमजोर बनाती है, बल्कि शरीर में अन्य कई नुकसान हो सकते हैं। इस लेख में हम आपको शरीर में होने वाली ऐसी ही कुछ फूड्स के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सेवन करने से शरीर में कैल्शियम की कमी हो जाती है। अगर आपको भी हड्डियों या जोड़ों में दर्द हो रहा है, तो हो सकता है आप भी उनमें से किसी फूड का सेवन कर रहे हों। चलिए जानते हैं इन फूड्स के बारे में।

2/6

1. ज्यादा नमक वाले फूड्स (Salty Foods For Bones)

अगर आपको ज्यादा मात्रा में नमक खाने की आदत है, तो इसका असर आपकी हड्डियों की हेल्थ पर भी पड़ सकता है। जिन खाद्य पदार्थों में ज्यादा मात्रा में नमक यानी सोडियम पाया जाता है, वे पेशाब के माध्यम से कैल्शियम को शरीर से बाहर निकाल देते हैं। यही कारण है कि ज्यादा नमक वाले फूड्स खाने से हड्डियों में कैल्शियम की मात्रा कम पड़ने लगती है।  Also Read - Foods After Fasting: व्रत खोलने के तुरंत बाद न करें इन चीजों का सेवन, Watch Video

3/6

2. कम विटामिन डी वाले फूड्स (Foods With Low Vitamin D)

हड्डियों की मजबूती के लिए जितना जरूरी कैल्शियम है उतना ही जरूरी विटामिन डी को भी माना जाता है। विटामिन डी की मदद से ही हमारे शरीर में हड्डियां अवशोषित हो पाती हैं। अगर आप ऐसे फूड्स खा रहे हैं, जिनमें विटामिन डी नहीं पाया जाता है, तो ऐसा आपके शरीर में विटामिन डी की कमी कर सकता है। विटामिन डी की कमी के कारण हड्डियां भी कमजोर पड़ने लगती हैं।

4/6

3. ज्यादा ऑक्सलेट वाले फूड्स (Foods With High In Oxalates)

ऑक्सलेट यानी ऑक्जेलिक एसिड हमारे शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण होता है। लेकिन ऑक्सलेट्स कैल्शियम से जुड़ जाते हैं, जिस कारण से कैल्शियम हड्डियों में अवशोषित नहीं हो पाता है। लंबे समय से यह प्रक्रिया हड्डियों को कमजोर बना सकती है और इससे जुड़ी अन्य कई समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। साथ ही ऑक्सलेट्स कैल्शियम सो साथ जुड़ जाता है और इस कारण से किडनी की पथरी होने का खतरा भी काफी बढ़ जाता है। Also Read - मां-बच्चे की सही ग्रोथ के लिए जरूरी हैं ये 5 विटामिन्स! जानें कौन सा विटामिन है प्रेगनेंसी में सबसे ज्यादा जरूरी

5/6

4. ज्यादा तला हुआ खाना (Fried Foods For Bones)

ज्यादा तले हुए फूड्स खाना भी शरीर में कैल्शियम की कमी पैदा कर सकता है। अक्सर ज्यादा तले हुए फूड्स में नमक की मात्रा होती है। वहीं ज्यादा तले हुए फूड्स से शरीर में पेरोक्साइड नामक एक विषैला तत्व बन जाता है, जो लिवर के काम करने की क्षमता को प्रभावित कर देता है। इस तत्व के कारण लिवर हड्डियों को नुकसान पहुंचाने वाले विषैले पदार्थों को खून से फिल्टर नहीं कर पाता है और इससे हड्डियां कमजोर पड़ने लगती हैं।

6/6

5. ज्यादा शुगर वाले फूड्स (Sugary Foods For Bones)

अगर आपको ज्यादा शुगर वाले फूड्स जैसे मिठाई, आइसक्रीम या अन्य कोई भी फूड जिसमें ज्यादा मीठा होता है आदि खाने की आदत है, तो इससे आपकी हड्डियां कमजोर पड़ सकती हैं। शुगर पेशाब में कैल्शियम और मैग्नीशियम की मात्रा ज्यादा बढ़ जाती है और इस कारण से हड्डियों में कैल्शियम की कमी होने लगती है। Also Read - मां के साथ काम में हाथ बंटाने के 8 फायदे