ब्रेन ट्यूमर का जोखिम किसे ज्यादा रहता है?
Brain Tumor Risk Factor: ब्रेन ट्यूमर एक जानलेवा बीमारी है। यह बीमारी तब होती है, जब मस्तिष्क में कोशिकाएं असामान्य रूप से बढ़ने लगती हैं। ये ट्यूमर मस्तिष्क या उसके आसपास के हिस्सों में भी फैल सकती है। सिरदर्द, मतली, उल्टी और दौरे पड़ना ब्रेन ट्यूमर के लक्षण हो सकते हैं। इसके अलावा, ब्रेन ट्यूमर होने पर व्यवहार में भी बदलाव हो सकता है। हालांकि, ब्रेन ट्यूमर का इलाज संभव है। इसके बावजूद भी ब्रेन ट्यूमर से कई लोगों की जान चली जाती है। यही वजह है कि ब्रेन ट्यूमर के प्रति लोगों में जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से हर साल 8 जून को विश्व ब्रेन ट्यूमर दिवस मनाया जाता है। आइए, आज इसी मौके पर मैक्स सुपर स्पेशलिटी हॉस्पिटल, वैशाली के न्यूरो और स्पाइन सर्जरी डॉ. मनीष वैश से जानते हैं किन लोगों को ब्रेन ट्यूमर का खतरा ज्यादा रहता है?
