कौन सी आदतें ब्रेन को पहुंचाती है नुकसान
Lifestyle Habits That Are Bad For Brain Health: हमारे शरीर में सबसे स्मार्ट अंग हमारा ब्रेन यानी मस्तिष्क ही होता है और यह जितना स्मार्ट होता है उतना ही नाजुक भी होता है। इसलिए हमा अपनी दिनचर्या में जो भी करते हैं उसका अच्छा या बुरा असर हमारे ब्रेन की हेल्थ पर पड़ता ही है। जिस प्रकार हेल्दी लाइफस्टाइल की आदतें हमारे मस्तिष्क को हेल्दी बनाने में मदद करती हैं उसी प्रकार से बैड लाइफस्टाइल हैबिट्स हमारे ब्रेन को नुकसान भी पहुंचाती हैं। इस लेख में हम आपको ऐसी ही कुछ दिनचर्या की आदतों के बारे में बताने वाले हैं, जिनका सीधा असर हमारे मस्तिष्क के स्वास्थ्य पर पड़ता है। यहां तक कि कुछ आदतें तो ऐसी है जो धीरे-धीरे मस्तिष्क को नुकसान पहुंचाती हैं और अगर लंबे समय से हम ये आदतें अपना रहे हैं, तो इससे हमारा ब्रेन डैमेज होने लगता है।
