hamburger icon
A
Read in English

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा

Sign of bone fracture: शरीर के अंदर देखे जाने वाले कुछ ऐसे लक्षण हो सकते हैं, जो सीधा हड्डियों से जुड़ी बीमारियों का संकेत देते हैं और इन्हें इग्नोर करना बोन फ्रैक्चर जैसी समस्याओं का कारण बन सकता है।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Updated: December 22, 2023, 2:01 PM

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा photo icon1/6

हड्डियों की बीमारी के शुरुआती लक्षण (Early Symptoms Of Bone Disease)

Early signs of bone disease: हड्डियां हमारे शरीर का एक बेहद जरूरी हिस्सा होता है, जो हमारे शरीर को सहारा यानी सपोर्ट देने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी होती हैं। यहां तक कि शरीर को शक्ति प्रदान करने वाली मसल्स को भी हड्डियों से ही सपोर्ट मिलता है। इसलिए हड्डियों के स्वास्थ्य का खास ध्यान रखना भी बहुत ज्यादा जरूरी है और अगर हम ऐसा नहीं कर पाते हैं तो हड्डियों से जुड़ी कई समस्याएं हमें होने लगती हैं। खराब जीवनशैली और अनहेल्दी डाइट का नकारात्मक प्रभाव तो हड्डियों पर पड़ता ही है, लेकिन इसके साथ ही साथ हड्डियों में होने वाले कुछ लक्षणों को इग्नोर करना भी गंभीर समस्या का कारण बन सकता है। दरअसल हड्डियों की बीमारियों से जुड़ी कुछ लक्षण ऐसे भी हैं, जिन्हें इग्नोर करना भविष्य में बोन फ्रैक्चर और हड्डियों से जुड़ी कई गंभीर बीमारियों का कारण बन सकता है। चलिए जानते हैं हड्डियों से जुड़े किन लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए।

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा photo icon2/6

1. जोड़ों में अकड़न (Stiffness In Joints)

शरीर के जोड़ों में जैसे टखने, घुटने, कूल्हे के जोड़ या पीठ में अकड़न होना उम्र के साथ-साथ आम हो जाता है। हालांकि, अगर किसी व्यक्ति को 30 साल की उम्र से पहले ही जोड़ों अकड़न व दर्द जैसी समस्याएं होने लगी हैं, तो यह हड्डी की किसी बीमारी का संकेत हो सकता है और ऐसे में जल्द से जल्द डॉक्टर से बात करनी चाहिए। Also Read - आई फ्लू से बचने के लिए ना अपनाएं ये घरेलू नुस्खे! इन लोगों को है ज्यादा खतरा!

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा photo icon3/6

2. हड्डी के किसी हिस्से में दर्द (Pain In A Part Of The Bone)

जोड़ों में दर्द या जकड़न होना कई अन्य समस्याओं का संकेत हो सकता है। लेकिन अगर किसी व्यक्ति को जोड़ में नहीं बल्कि हड्डी में दर्द हो रहा है, तो यह हड्डी की किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसकी जांच जल्द से जल्द डॉक्टर से करा लेनी चाहिए।

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा photo icon4/6

3. हड्डी बढ़ी हुई महसूस होना (Bony Growths Or Bone Spur)

शरीर के किसी हिस्से में हड्डी बढ़ी हुई महसूस होना भी हड्डियों की ही ही बीमारी होती है। ये लक्षण आमतौर पर पैर के अंगूठे के पास का हाथ की कलाई के पास देखने को मिल सकते हैं। इसके अलावा भी कई हिस्सों जोड़ों के पास एक कठोर गांठ बन जाती है, जो हड्डी बढ़ने का संकेत हो सकता है। Also Read - घर से मच्छर भगाने वाली कॉइल है सेहत के नुकसानदायक, इस्तेमाल करने से पहले जानें इसके बारे में

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा photo icon5/6

4. जोड़ों से आवाज आना (Sound From Joints)

अगर आपको घुटने, कोहनी या फिर शरीर के किसी भी जोड़ को हिलाते-डुलाते समय आवाज आती है, तो यह संकेत हो सकता है कि आपके शरीर की हड्डियां कमजोर पड़ गई हैं। ऐसे लक्षणों को गलती से भी इग्नोर नहीं करना चाहिए और जल्द से जल्द डॉक्टर से संपर्क कर लेना चाहिए।

शरीर में दिखने वाले ये 5 अजीब लक्षण बताते हैं आपकी हड्डियां पड़ चुकी कमजोर, इग्नोर किया तो फ्रैक्चर का खतरा photo icon6/6

5. जोड़ों के आसपास सूजन (Swelling Around The Joints)

यदि शरीर के किसी जोड़ के आसपास सूजन आने लगी है, तो इसे भी इग्नर नहीं किया जाना चाहिए। सूजन कई बार हड्डी में हुई किसी क्षति के कारण भी आ सकती है। अगर आपको उस हिस्से में चोट नहीं लगी है और फिर भी सूजन है तो डॉक्टर को दिखा लेना चाहिए।\ Also Read - बच्चों में बढ़ती शुगर क्रेविंग, इसके पीछे क्या वजह है?