माता-पिता के साथ ही रहते हैं ये सेलेब्स
Bollywood Joint Families: आज की भागती-दौड़ती ज़िंदगी में लोगों के पास एक-दूसरे के साथ समय बिताने का मौका ही नहीं मिलता। वहीं, नौकरी के चक्कर में लोग बार-बार एक शहर से दूसरे शहर ट्रांसफर भी लेते रहते हैं। ऐसे में परिवार और रिश्तेदारों के साथ वक़्त बिताने और तस्वीरें खिंचवाने का अवसर केवल त्योहारों और शादी जैसे समारोहों में ही मिलता है। लेकिन, वहीं, बॉलीवुड में कुछ ऐसे परिवार भी हैं जो हमेशा एक-दूसरे से जुड़े रहते हैं। कपूर खानदान इसका एक बड़ा उदाहरण है, जहां परिवार के सभी सदस्य अपने बिज़ी शेड्यूल में से वक़्त निकालकर अक्सर लंच, डिनर और बर्थ डे पार्टी पर जमा होते हैं। वहीं, कई ऐसी फैमिलिज़ भी हैं जो हर हाल में एक-दूसरे के साथ रहती हैं। जॉइंट फैमिली यानि संयुक्त परिवार की भारतीय परम्परा को निभाने वाले ये सेलेब्स अपने परिवार और माता-पिता के साथ एक ही छत के नीचे रहते हैं। आज ग्लोबल पेरेंटस डे (global day of parents 2021) के अवसर पर बात करते हैं कुछ ऐसी ही फिल्मी हस्तियों के बारे में जिनके पास प्रॉपर्टी के नाम पर कई मकान, हवेलियां और फार्म हाउस हैं। लेकिन, ये सभी एक ही घर में रहते हैं। (Bollywood Celebs Joint Families in Hindi)
