इन 7 बॉलीवुड सेलेब्स ने तलाक लेकर की दूसरी शादी, बटोर रहे हैं अब दुनियाभर की खुशियां !

दीया की तरह ही बॉलीवुड में और भी कई सितारे हैं जिनकी पहली शादी सफल नहीं रही लेकिन, उन्होंने दूसरी बार ज़िंदगी में किसी को जगह दी और वे काफी खुश भी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के बारे में। (Bollywood Celebs Second Marriage)

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 14, 2021 8:01 AM IST

1/8

Dia Mirza

Bollywood Celebs Second Marriages: कुछ महीने पहले ही बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस एशिया पैसिफिक रह चुकीं दीया मिर्ज़ा (Dia Mirza) ने वैभव रेखी के साथ शादी की। यह दीया की दूसरी शादी है। अपनी मासूमियत और प्यारे व्यवहार के लिए पसंद की जानेवाली दीया मिर्ज़ा की दूसरी शादी के बाद जहां लोगों ने उन्हें बधाइयां और आशीर्वाद दिया वहीं, उनकी शादीशुदा ज़िंदगी में ढेर सारी खुशियों के लिए शुभकामनाएं भी दीं। गौरतलब है कि दीया मिर्ज़ा की पहली शादी साहिल संघा (Sahil Sangha) के साथ हुई थी। जिनसे उनका 2019 में तलाक हो गया था। इसके बाद दीया ने वैभव (Vaibhav Rekhi) के साथ शादी का फैसला किया और वे खुश हैं। दीया की तरह ही बॉलीवुड में और भी कई सितारे हैं जिनकी पहली शादी सफल नहीं रही लेकिन, उन्होंने दूसरी बार ज़िंदगी में किसी को जगह दी और वे काफी खुश भी हैं। आइए जानते हैं कुछ ऐसी ही मशहूर बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ के बारे में जिनकी दूसरी शादी का फैसला उनके लिए साबित हुआ सही और सबसे अच्छा। (Second Marriages of Bollywood Actors)

2/8

Kareena-Kapoor-Family-pic

सैफ अली खान- शादी के बाद किस्मत कैसे बदलती है इसका एक बड़ा उदाहरण है पटौदी रियासत के नवाब और बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान। लेकिन, सैफ की किस्मत दूसरी शादी के बाद ज़्यादा चमकी। जी हां, बॉलीवुड की सबसे सक्सेसफुल एक्ट्रेसेस में से एक करीना कपूर (Kareena Kapoor) से सैफ अली खान ने साल 2012 दूसरी शादी की। इससे पहले सैफ अली खान (Saif Ali Khan first marriage) की शादी 1990 के दशक की मशहूर अभिनेत्री अमृता सिंह (Amrita Singh) के साथ हुई थी। 1991 में अमृता से शादी करने के बाद कुछ साल तो सबकुछ ठीक चला। लेकिन, फिर इन दोनों के बीच दूरियां बढ़ने लगीं। आखिरकार, साल 2004 अमृता और सैफ का तलाक (Saif Ali Khan-Amrita Singh Divorce) हो गया। अमृता और सैफ के दो बच्चे भी हैं, अभिनेत्री सारा अली खान (Sara Ali Khan) और इब्राहिम।  Also Read - क्या सिर्फ मोटे लोगों को ही हाइपरटेंशन होता है?

3/8

Sara-ali-khan-and-amrita-singh

तलाक के कुछ सालों बाद करीना कपूर के साथ सैफ अली खान (Saif-Kareena) के अफेयर के चर्चे शुरू हुए और 4 साल की कोर्टशिप के बाद दोनों ने साल 2012 में धूमधाम से शादी की। करीना कपूर खान से शादी के बाद सैफ अली खान का फिल्मी करियर भी नयी बुलंदियों पर पहुंचा। तो वहीं, अपनी पुश्तैनी रियासत पटौदी के नवाब (Nawab of Pataudi) के तौर पर भी सैफ ने अपनी ज़िम्मेदारियां संभाली। करीना कपूर और सैफ अली खान के बड़े बेटे तैमूर (Taimur) के लिए मीडिया ही नहीं पूरे देश में लोगों के बीच बहुत ज़्यादा क्रेज़ देखने को मिलता है। तैमूर के अलावा सैफ-करीना (Sair Kareena Kids) का एक और बेटा भी है जिसका जन्म फरवरी 2021 में हुआ। वहीं, सैफ के चारों बच्चों के बीच बहुत ही प्यारी-सी बॉन्डिंग देखने को मिलती है। सारा और इब्राहिम अक्सर तैमूर से मिलने जाते हैं और रक्षाबंधन और होली या ईद जैसे त्योहार साथ मनाते हैं। (Bollywood Celebs Second Marriages)

4/8

Dharmendra Hema

धर्मेंद्र- बॉलीवुड के ही-मैन कहे जाने वाले दिग्गज़ अभिनेता धर्मेंद्र (Dharmendra) के चार्म का असर कई दशकों तक हिंदी फिल्म इंडस्ट्री पर चला। धर्मेंद्र और हेमा मालिनी (Dharmendra and Hema Malini Marriage) की शादी भी लम्बे समय तक चर्चा में रही और आज भी इनकी लव स्टोरी के किस्से सुनाये जाते हैं। बता दें कि, हेमा मालिनी के साथ धर्मेंद्र की दूसरी शादी है। धर्मेंद्र ने हेमा से पहले प्रकाश कौर (Dharmendra first wife) से शादी की थी। प्रकाश और धर्मेंद्र के 4 बच्चे भी हैं, जिनमें बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल (Sunny Deol) सबसे बड़े हैं। वहीं, सनी के छोटे भाई बॉबी देओल (Bobby Deol) भी फिल्मों में अच्छा-खासा नाम कमा चुके हैं। धर्मेंद्र ने हेमा मालिनी (Hema Malini) से ना केवल शादी की बल्कि, दोनों के बीच आज भी बहुत प्यार देखा जाता है। इन दोनों की 2 बेटियां और नाती-नातिनें भी हो चुकी हैं। धर्मेंद्र फैमिली को साथ लेकर चलने जैसे उसूलों पर विश्वास रखते हैं। (Bollywood Celebs Second Marriages) वैसे तो धर्मेंद्र के दोनों परिवार कभी भी एकसाथ मीडिया के सामने नहीं आते। लेकिन, कुछ विशेष अवसरों पर इनका आपस में मेलजोल भी होता रहता है। (Interesting facts about actor Dharmendra’s family life)  Also Read - बच्चे को बार-बार हो जाता है इंफेक्शन? ये 5 टिप्स आएंगे बेहद काम, घर पर जरूर अपनाएं

5/8

Shaban-azmi-javed-akhtar

जावेद अख्तर- आर्ट फिल्मों की सबसे जबरदस्त अभिनेत्रियों में से एक शबाना आज़मी (Shabana Azmi) और गीतकार जावेद अख्तर (Javed Akhtar) ने दूसरी शादी के नये मायने समझाए हैं। जावेद अख्तर की पहली शादी फिल्म राइटर और 1950 के दशक की सबसे लोकप्रिय चाइल्ड आर्टिस्ट के तौर पर मशहूर हनी इरानी (Honey Irani) के साथ हुई थी। हनी से अलग होने के बाद जावेद ने शबाना आज़मी से शादी की। हनी इरानी और जावेद अख्तर के दो बच्चे हैं फिल्म मेकर और एक्टर फरहान अख्तर (Farhan Akhtar) और ज़ोया अख्तर ( Zoya Akhtar)

6/8

Vidya-Balan-Sidharth-Roy-Kapoor

सिद्धार्थ रॉय कपूर- अभिनेत्री विद्या बालन (Vidya Balan) ने फिल्म मेकिंग बिजनेस से जुड़े सिद्धार्थ रॉय कपूर (Sidharth Roy Kapur) के साथ में शादी की। सिद्धार्थ की यह तीसरी शादी है। विद्या और सिद्धार्थ के बीच की अंडरस्टैंडिंग और तालमेल उनके रिश्ते की खूबसूरती मानी जाती है। (Siddharth Roy Kapur & Vidya Balan) सिद्धार्थ का ठहराव भरा व्यवहार और विद्या का चुलबुलापन देखकर, इन दोनों के रिश्ते को 'अपोजिट अट्रैक्ट्स' (Opposites Attracts) वाली कहावत का उदाहरण भी कहा जाता है। (Bollywood Celebs Second Marriages)  Also Read - क्या थायराड की समस्या आपके बच्चे की पढ़ाई को प्रभावित कर रही है? डॉक्टर से समझें

7/8

Aamir-Khan-Kiran-Rao

आमिर खान – मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान (Aamir Khan) ने अपनी पहली पत्नी रीना दत्ता (Reena Dutta) से तलाक के बाद जर्नलिस्ट और फिल्ममेकर किरन राव (Kiran Rao) से शादी की। आज आमिर और किरन की शादी को 10 साल हो गए हैं और इनका एक बेटा आज़ाद (Azaad Khan) भी है। वहीं, किरन राव ने आमिर खान के बेटे ज़ुनैद (Junaid Khan) और बेटी इरा (Irah Khan, daughter of Aamir Khan) के साथ भी दोस्ती कर ली है। दूसरी शादी के बाद आमिर खान (Aamir Khan Second Marriage) अपनी फैमिली लाइफ में खुश हैं और अक्सर अपने बच्चों और किरन के साथ मीडिया के सामने नज़र आते रहते हैं। (Bollywood Celebs Second Marriages in Hindi)