hamburger icon
A
Read in English

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां

क्या आप जानते हैं कि बिग बी अमिताभ बच्चन रिश्ते में एक्टर कुनाल कपूर के ससुर लगते हैं? चलिए जानते हैं आज बॉलीवुड के कुछ ऐसे ही इंट्रेस्टिंग रिश्तेदारियों के बारें में और जानते हैं कौन है किससे रिलेटेड और कैसे। (Bollywood Celebs Relatives)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 12, 2021, 7:38 PM

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां photo icon1/6

बॉलीवुड की रिश्तेदारियां

Bollywood Celebs Family Relations: कई बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ फिल्मी परदे पर एक-दूसरे के साथ काफी सहज रहते हैं और बड़े से बड़े स्टार के सामने जहां अच्छी एक्टिंग कर जाते हैं, वहीं परदे के पीछे रीयल लाइफ में भी इनका आपस में व्यवहार अक्सर, फ्रेंडली ही होता है। दरअसल, इंडस्ट्री के कई बड़े नाम एक-दूसरे के परिवार का ही हिस्सा हैं। इसीलिए, इनके लिए अच्छी बॉंडिंग बना पाना काफी आसान होता है। जी हां, कोई किसी का चचेरा- ममेरा भाई है तो कोई फैमिली फ्रेंड, कोई बचपन में साथ-साथ स्कूल गया है तो किसी का गांव एक ही है। कपूर खानदान (Kapoor Clan of Bollywood) की बोनी कपूर की फैमिली (Boney Kapoor) से जान-पहचान जहां कई पीढ़ियों पुरानी है तो वहीं, गांगुली परिवार, मुखर्जी परिवार का रिश्तेदार है। फरदीन खान (Fardeen Khan) रितिक रोशन के साले हैं तो अनुपम खेर (AnupamKher) की बहू हैं और रणवीर सिंह की बहन। बिग बी अमिताभ बच्चन (Amitabh Bachchan) रिश्ते में 'कोई जाने ना' फिल्म के एक्टर कुनाल कपूर (Kunal Kapoor) के ससुर लगते हैं तो जैकी भगनानी, रितेश देशमुख के परिवार से हैं जुड़े हुए। चलिए जानते हैं आज बॉलीवुड के कुछ ऐसी ही इंट्रेस्टिंग रिश्तेदारियों के बारें में और जानते हैं कौन है किसका रिश्तेदार। (Bollywood Celebs Relatives)

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां photo icon2/6

इमरान हाशमी और आलिया भट्ट

बहुत कम लोगों को पता होगा कि बॉलीवुड के टैलेंटेड एक्टर इमरान हाशमी (Emraan Hashmi) महेश भट्ट के रिश्तेदार हैं। महेश भट्ट (Mahesh Bhatt) लगते हैं इमरान हाशमी के अंकल हैं। इस रिश्ते से आलिया (Alia Bhatt) भट्ट और पूजा भट्ट (Puja Bhatt) उनकी कज़िन सिस्टर्स हैं। वहीं, फिल्म प्रोड्यूसर मोहित सूरी (Mohit Suri) और अभिनेत्री स्माइली सूरी (Smily Suri) भी इमरान के कजिन भाई-बहन हैं क्योंकि महेश भट्ट उनके मामा हैं। (Emraan Hashmi and Alia Bhatt ar cousins) Also Read - बार-बार मिसकैरेज होने के पीछे क्या कारण हो सकते हैं? कौन सी जांच करानी चाहिए?

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां photo icon3/6

काजोल- अयान मुखर्जी

मुखर्जी परिवार हिंदी सिनेमा में योगदान देनेवाले सबसे महत्वपूर्ण परिवारों में से एक है। इसी परिवार से आनेवाली अभिनेत्री काजोल (Kajol) और रानी मुखर्जी (Rani Mukherjee) जहां चचेरी बहनें हैं वहीं फिल्ममेकर अयान मुखर्जी (Ayan Mukherjjee), अभिनेत्री तनिषा मुखर्जी (Tanisha Mukherjee) और शरबनी मुखर्जी (Sharbani Mukherjee) भी रानी-काजोल के कजिन हैं। मज़ेदार बात यह है कि दिग्गज़ अभिनेत्री नूतन (Nutan) और काजोल की मां तनुजा ( Tanuja) बहनें हैं। इस लिहाज से अभिनेता मोहनीश बहल (Mohnish Bahel) काजोल के कजिन हैं और अभिनेता अजय देवगन (Ajay Devgan) के साले। (Bollywood Celebs Relatives)

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां photo icon4/6

आदित्य चोपड़ा- करण जौहर

बॉलीवुड की सबसे स्टाइलिश फिल्में बनाने वाले फिल्म मेकर करण जौहर (Karan Johar) और आदित्य चोपड़ा (Aditya Chopra) एक-दूसरे के कजिन भाई हैं। जी हां, यश चोपड़ा (Yash Chopra) करण जौहर के मामा लगते हैं। यश चोपड़ा की बहन हिरू जौहर (Hiroo) की शादी करण जौहर के पिता यश जौहर (Yash Johar) के साथ हुई थी। (Karan Johar Family) Also Read - मेनोपॉज में मानसून में वजन क्यों बढ़ता है? डॉक्टर बता रहे हैं इसके कारण

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां photo icon5/6

अर्जुन कपूर-रणवीर सिंह

अपने 'ब्रोमांस' (Bromance) के लिए बॉलीवुड में लम्बे समय तक चर्चा में रहने वाले अभिनेता अर्जुन कपूर (Arjun Kapoor) और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) एक-दूसरे के रिश्तेदार भी हैं। अर्जुन कपूर अनिल कपूर (Anil Kapoot) के भतीजे हैं जबकि, रणवीर सिंह अभिनेत्री सोनम कपूर (Sonam Kapoor) के मौसेरे भाई हैं। इस तरीके से जान्हवी कपूर (Jahnavi Kapoor), खुशी, शनाया कपूर (Shanaya Kapoor) और अभिनेता हर्षवर्धन कपूर (Harshvardhan Kapoor) भी रणवीर सिंह के कजिन हैं और इसी रिश्ते के ज़रिए दीपिका पादुकोण (Deeoika Padukone) हैं इन सबकी भाभी।

Bollywood Celebs Relatives: दीपिका हैं सोनम कपूर की भाभी, तो आलिया इमरान हाशमी की बहन, जानें बॉलीवुड सेलेब्स के रियल लाइफ रिश्तेदारों के बारें में यहां photo icon6/6

करीना कपूर खान- श्वेता बच्चन नंदा

भले ही करिश्मा कपूर (Karishma Kapoot) और अभिषेक बच्चन (Abhishek Bachchan) की शादी होते-होते अचानक से टूट गयी। लेकिन, बच्चन और कपूर परिवार एक-दूसरे के समधी काफी पहले ही बन चुके थे। दअरसल, बच्चन परिवार की लाड़ली श्वेता की शादी राज कपूर (Raj Kapoor) की बेटी रितु नंदा (Ritu Nanda) के परिवार में हुई है। रितु के बेटे और करीना कपूर खान (Kareena Kapoor Khan) के कजिन भाई निखिल नंदा के साथ श्वेता की शादी हुई है। इस रिश्ते से करीना श्वेता (Shweta Bachchan Nanda) की ननद हैं और श्वेता बच्चन, करीना, रणबीर और करिश्मा की भाभी लगती हैं।  Also Read - क्या Soy Protein से पुरुषों में एस्ट्रोजन बढ़ जाता है? क्या जिम जाने वाले पुरुषों का डरना सही है?