Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम !

क्या आप जानते हैं कि कुछ सेलेब्स को साफ-सफाई से जुड़ी कई अजीबो-गरीब आदतें हैं। वहीं इनमें से कुछ सनक की हद तक हाइजीन (Hygiene Freak) का ख्याल रखते हैं। आइए जानें कुछ ऐसे ही सेलेब्स के बारे में यहां (Bollywood Celebs Hygiene Habits in Hindi)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: June 4, 2021, 7:33 PM

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम ! photo icon1/6

बॉलीवुड स्टार्स की हाइजीन हैबिट्स

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन और साफ-सफाई हेल्दी रहने का एक असरदार तरीका है। कम से कम कोरोना महामारी के दौरान हैंड वॉशिंग, गर्म पानी से नहाने, ओरल हाइजीन (Oral Hygiene) और सैनिटाइजेशन जैसे शब्दों का महत्व लोगों ने बहुत अधिक समझा। कोविड संक्रमण को हराने के लिए लोगों ने हाइजीन से जुड़ी अच्छी आदतों क अपनाया और खुद को सुरक्षित रखने के लिए इस दिशा में अन्य लोगों को भी जागरूक बना रहे हैं। वहीं, हमारे बॉलीवुड स्टार्स भी हाइजीन और स्वच्छता को प्रमोट करते हैं। लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कुछ सेलेब्स को साफ-सफाई से जुड़ी कई अजीबो-गरीब आदतें हैं। वहीं इनमें से कुछ सनक की हद तक हाइजीन (Hygiene Freak) का ख्याल रखते हैं। आइए जानें कुछ सेलेब्स के बारे में यहां (Bollywood Celebs Hygiene Habits in Hindi)

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम ! photo icon2/6

सैनिटाइज़र का बार-बार इस्तेमाल करते हैं रणवीर सिंह

एनर्जेटिक और डैशिंग रणवीर सिंह हाइजिन फ्रीक हैं। क्योंकि, वो दिनभर में हैंड सैनिटाइज़र की पूरी बोतल खाली कर देते हैं। इसी तरह, उनकी परफ्यूम की बॉटल भी लगभग एक-दो दिन ही चलती है।  Also Read - Muscle Overuse: फिजियोथेरेपिस्ट ने बताया मसल ओवरयूज क्या होता है? इसको कैसे ठीक करें?

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम ! photo icon3/6

बार-बार करते हैं ब्रश

अपनी स्पेशल और सब्जेक्ट-बेस्ड फिल्मों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहने वाले बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना को दिन में कई बार ब्रश करने की आदत है। इसी तरह आयुष्मान बार-बार हाथ भी धोते हैं।

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम ! photo icon4/6

फरहान अख्तर

फिल्ममेकर और बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर अपने आसपास गंदगी या बिखरा सामान नहीं देख पाते। फरहान ने करण जौहर के चैट शो पर एक बार कहा था कि अपना कमरा या ऑफिस अस्त-व्यस्त देखकर उन्हें एंग्जायटी होने लगती है और वे काम पर फोकस नहीं कर पाते। इसीलिए, वे सबसे पहले अपने आसपास चीज़ें व्यवस्थित करते हैं और फिर अपना काम शुरू कर पाते हैं।  Also Read - इर्रेगुलर पीरियड्स का आयुर्वेदिक इलाज क्या है? एक्सपर्ट्स से जानें

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम ! photo icon5/6

कई घंटे नहाते हैं सैफ अली खान

बॉलीवुड एक्टर और पटौदी के नवाब सैफ अली खान हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करते हैं। वह मेंटली फिट रहने के लिए फैमिली टाइम को महत्वपूर्ण मानते हैं तो साथ ही हेल्दी इटिंग और हाइजीन का भी खास ख्याल रखते हैं। सैफ अली खान के करीबी लोगों का कहना है कि वे बाथरूम में बहुत ज़्यादा टाइम बिताते हैं।

Bollywood Celebs Hygiene Habits: हाइजीन फ्रीक हैं रणवीर सिंह और सैफ सहित ये 5 सेलेब्स, साफ-सफाई के चक्कर में कर जाते हैं ये काम ! photo icon6/6

किसी से हाथ नहीं मिलाते ‘सिंघम’

एक्शन स्टार अजय देवगन को किसी से हाथ मिलाना पसंद नहीं। वे अक्सर, इससे कतराते रहते हैं। ज्यादातर लोगों को नमस्ते या हेलो कहकर ही अभिवादन करते देखा गया है अजय को। ऐसा का जाता है कि अभिनेता हाथ से खाना खाने से भी परहेज करते हैं।  Also Read - युगांडा से जयपुर आई 19 साल की युवती में इबोला संक्रमण जैसे लक्षण, लेकिन टेस्ट रिपोर्ट आई नेगेटिव

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source