बॉलीवुड लेट प्रेगनेंसी
Bollywood Celebrities Late Pregnancy: पूर्व मिस यूनिवर्स लारा दत्ता 43 साल की हो गयी हैं। ब्यूटी क्वील टाइटल्स जीतने से लेकर फिल्मों औऱ वेब सीरीज़ में भी लारा को काफी लोकप्रियता मिली है। वह ना केवल एक खूबसूरत अभिनेत्री हैं बल्कि, वह आज एक बेटी की मां भी हैं जिसका बहुत ध्यान रखती हैं। लारा दत्ता की प्रेगनेंसी (Lara Dutta Pregnancy) काफी लेट हुई थी। 35 वर्ष की उम्र में लारा पहली बार मां बनीं। लारा की तरह ही बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में और भी कई अभिनेत्रियां हैं जिन्होंने 35 साल की उम्र के बाद (और कुछ ने 40 साल) कंसीव किया। काजोल (Kajol) , माधुरी दीक्षित (Dixit), श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) से लेकर 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' की दयाबेन दिशा वाकानी (Disha Vakani) जैसी कई मशहूर बॉलीवुड और टीवी एक्ट्रेसेस का नाम इस लिस्ट में शुमार है। ऐसी ही कुछ महिला सेलेब्स के बारे में पढ़ें यहां जिन्होंने लेट प्रेगनेंसी के बाद हेल्दी बच्चे को जन्म दिया। (Bollywood Celebrities Late Pregnancy in hindi)