hamburger icon
A
Read in English

सुष्मिता, श्वेता तिवारी और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने बताया ब्रेकअप के बाद क्या हुआ उनका हाल, कहा संभलना नहीं था आसान

ब्रेकअप और सेपरेशन बहुत तकलीफभरे अनुभव रहे हैं। फिर चाहे वह सेलिब्रिटीज़ ही क्यों ना हों, सबको इस तकलीफ से गुज़रना पड़ता है। बॉलीवुड की कई एक्ट्रेसेस ने ब्रेकअप और तलाक के बाद अपनी फीलिंग्स के बारे में ना केवल मीडिया को बताया। बल्कि, अपनी ग़लती से सीख लेने की बात कही। (Bollywood Breakups)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: April 1, 2021, 6:47 PM

सुष्मिता, श्वेता तिवारी और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने बताया ब्रेकअप के बाद क्या हुआ उनका हाल, कहा संभलना नहीं था आसान photo icon1/5

इन सेलेब्स ने कहा ब्रेकअप नहीं था आसान

Bollywood Breakups: हाल ही में अभिनेत्री और पूर्व मिस यूनिवर्स सुष्मिता सेन (Sushmita Sen) के ब्रेकअप की ख़बरें इन दिनों खूब आ रही हैं। दरअसल, सुष्मिता ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर कुछ लिखा था जिसके बाद उनके ब्रेकअप की अटकलें लगायी जाने लगीं। इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए सुष्मिता ने लिखा कि रिश्ते में खिंचाव या तनाव कितना कठिन दौर होता है। उन्होंने लिखा कि, 'हम अक्सर एक ही पैटर्न को दोहराने की ग़लती करते रहते हैं। यह तब तक होता है जब तक कि हम इसे खुद नहीं तोड़ते! लेकिन, हम सभी लोगों में खुद को संभालने की शक्ति होती है। मेरा यह तज़ुर्बा है कि जब हम अपनी ऐसी ही किसी आदत के बारे में जान लेते हैं तो हमें उसे तोड़ देना चाहिए। वर्ना वह आपको ही तोड़ देगा।' ज़ाहिर है सुष्मिता के ये शब्द जताते हैं कि उन्होंने अपने रिश्तों में काफी तकलीफें झेली हैं। सुष्मिता की ही तरह कई अन्य बहादुर और जज़्बाती अभिनेत्रियों ने खुलकर अपने रिश्तों, ब्रेकअप और तलाक पर बात की। इन सभी की बातों से यही पता चलता है कि सेलिब्रिटीज़ के लिए भी ब्रेकअप और सेपरेशन बहुत तकलीफभरे अनुभव होते हैं। (Bollywood Breakups and confessions in Hindi)

सुष्मिता, श्वेता तिवारी और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने बताया ब्रेकअप के बाद क्या हुआ उनका हाल, कहा संभलना नहीं था आसान photo icon2/5

कंगना रनौत

कंगना रनौत- बॉलीवुड की 'थलाइवी' कंगना रनौत की लव लाइफ भी बहुत मुश्किलोंभरी रही है। पहले खुद से बड़ी उम्र के अभिनेता के साथ अफेयर में मारपीट और मेंटल टॉर्चर से गुज़रना और फिर अपने एक्स-बॉयफ्रेंड द्वारा खुद के लिए सनकी जैसे शब्दों का प्रयोग। कंगना ने यह सब सहा और इस मुश्किल वक़्त में सबका डटकर मुकाबला भी किया। हालांकि, कंगना ने मीडिया इंटरव्यूज़ में यह भी स्वीकार किया है कि पोस्ट-ब्रेकअप फेज़ में वे बहुत परेशान थीं। कंगना ने कहा कि जब आपके अंदर कुछ टूट रहा हो तो खुद को संभालना आसान नहीं होता। लेकिन, मैंने अपने काम को प्राथमिकता दी और खुद को मज़बूत बनाए रखा। (Kangana Ranaut on Failed Relationship) Also Read - हार्ट सर्जन ने बताया दिल को सुरक्षित रखने का तरीका, बताया- डिब्बों पर क्या पढ़ना है जरूरी

सुष्मिता, श्वेता तिवारी और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने बताया ब्रेकअप के बाद क्या हुआ उनका हाल, कहा संभलना नहीं था आसान photo icon3/5

श्वेता तिवारी

श्वेता तिवारी- बेगुसराय और कसौटी ज़िंदगी की जैसे टीवी सीरियल्स में अपने रोल्स के लिए मशहूर अभिनेत्री श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ बहुत उतार-चढ़ाव भरी रही। श्वेता की 2 बार शादियां हुईं लेकिन, उन्होंने घरेलू हिंसा की वजह से दोनों बार तलाक लिया और आज अपने बच्चों की परवरिश अकेले कर रही हैं। श्वेता ने बताया कि जहां शादी से पहले उन्हें और बच्चों को बहुत कुछ बर्दाश्त करना पड़ा वहीं, शादी के बाद भी उन्हें पुलिस स्टेशन और कोर्ट आना-जाना पड़ा। यही नहीं अपने एक हालिया इंटरव्यू में श्वेता तिवारी ने बताया कि उनके आसपास के लोगों का भी रवैया भी श्वेता के प्रति उनके टूटे रिश्तों की वजह से बदलता रहा है। (Shweta Tiwari on Broken Marriages)

सुष्मिता, श्वेता तिवारी और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने बताया ब्रेकअप के बाद क्या हुआ उनका हाल, कहा संभलना नहीं था आसान photo icon4/5

बिपाशा बासु

बिपाशा बासुः बॉलीवुड की सबसे खूबसूरत और स्टाइलिश अभिनेत्रियों में शुमार बिपाशा बासु और जॉन अब्राहम के रिश्ते का टूटना, बी-टाउन के सबसे चर्चित ब्रेकअप में से एक है। लगभग एक दशक साथ रहने के बाद ये दोनों अलग हो गए। जब बिपाशा से उनके टूटे रिश्ते के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा, कि हमारी ज़िंदगी जो भी बुरा होता है वह एक अच्छे मकसद के साथ होता है। जब दिल टूटता है तब अहसास होता है कि आप भी एक इंसान हैं और आपकी भावनाएं अभी ज़िंदा हैं। लेकिन, यह भी सच है कि यह आसानी से भुलाया नहीं जा सकता। लेकिन, ज़िंदगी किसी के लिए रूकती नहीं। इसीलिए, तेज़ी से आगे बढ़ें ताकि पुरानी बातें जल्द भूल सकें।  Also Read - डिप्रेशन के ऐसे 8 संकेत जिन्हें हम आम जिंदगी की समस्याएं समझने लगते हैं

सुष्मिता, श्वेता तिवारी और कंगना जैसी अभिनेत्रियों ने बताया ब्रेकअप के बाद क्या हुआ उनका हाल, कहा संभलना नहीं था आसान photo icon5/5

कैटरीना कैफ

कैटरीना कैफ- रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की लव स्टोरी हमेशा चर्चा में रही। ये दोनों साल 2013 में अजब प्रेम की गजब कहानी के सेट पर मिले और तभी इनकी लव स्टोरी स्टार्ट हुई। लेकिन, फिर अचानक इनके रिश्ते में दरारें आने लगीं और फिर फाइनली हो गया ब्रेकअप। रणबीर कपूर से अलग होने के बाद कैटरीना ने इस बारे में बात भी की। कैट ने कहा कि जो भी हुए जैसे भी हुआ, वह बहुत तकलीफभरा था। यह तकलीफ हमेशा मेरे साथ रहेगा। मैं इस तकलीफ को खुद तक ही समेटकर रखना चाहती हूं। (Katerina Kaif and Ranbir Kapoor Breakup)