हार्ट अटैक आने से 30 मिनट पहले के संकेत?
Heart Attacks Signs : हार्ट अटैक किसी भी व्यक्ति को तब आता है, जब हृदय की मांसपेशियों के एक या एक से अधिक क्षेत्रों में पर्याप्त रूप से ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाता है। यह स्थिति तब होती है, जब हृदय की मांसपेशियों में ब्लड का फ्लो अवरुद्ध हो जाता है। अगर आपको हार्ट से जुड़ी परेशानी पहले से है, तो हार्ट अटैक आने की संभावना बढ़ जाती है। हार्ट अटैक आने से पहले शरीर कई तरह के संकेत देता है। यह संकेत कुछ दिनों पहले से ही नजर आने लगते हैं। वहीं, हार्ट अटैक के कुछ घंटे और मिनट पहले भी इसके संकेत दिख सकते हैं। अगर आप इन संकेतों पर गौर करते हैं, तो हार्ट अटैक की गंभीरता से काफी हद तक बच सकते हैं। आइए जानते हैं हार्ट अटैक आने से 30 मिनट पहले दिखने वाले लक्षण कौन-कौन से हैं?
