दिमाग को ठंडा रखेंगी ये जड़ी-बूटियों
Herb For Brain: भारत के अधिकांश हिस्सों में इस समय सूरज प्रचंड कहर बरपा रहा है। 40 से 45 डिग्री तापमान में लोगों का घर से बाहर कदम रखना मुश्किल हो रहा है। इस गर्म मौसम में अक्सर लोगों को बेचैनी महसूस होने लगती है। यह स्थिति बहुत ही परेशान कर देने वाली हो सकती है। इसके कारण आप न कुछ कर पाते हैं, न ही समझ पाते हैं। ऐसे में खुद को रिलैक्स करने के लिए आप आयुर्वेद का सहारा ले सकते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ आपके दिमाग को शांत रखने में मदद करते हैं। ऐसे में आपको इन्हें अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करना चाहिए।