स्ट्रेस से हो रही है ज़िंदगी खराब, बिगड़ रहे हैं सारे काम? रोज खाएं ये 4 फू्ड्स तनाव होगा कम

तनाव को बेअसर करने वाले कुछ फूड्स के बारे में पढ़ें यहां। इन्हें खाने से आप फिजिकली और मेंटली बेहतर महसूस कर सकते हैं।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : April 9, 2023 8:01 AM IST

1/5

तनाव कम करने के लिए खाएं ये हेल्दी फूड्स

Healthy foods to ease anxiety: तनाव या स्ट्रेस की समस्या से बच पाना आज की लाइफस्टाइल में बहुत मुश्किल है। भागदौड़ और बिजी शेड्यूल के बीच लोग लगातार तनाव महसूस करते हैं। स्ट्रेस से परेशान रहने वाले लोगों की डाइट की मदद से उनकी यह समस्या कम हो सकती है या बढ़ भी सकती है। एक्सपर्ट्स के अनुसार, हेल्दी और संतुलित डाइट खाने से स्ट्रेस पूरी तरह खत्म तो नहीं होता लेकिन, स्ट्रेस की वजह से स्वास्थ्य पर पड़ने वाले बुरे प्रभावों से आपको बचा सकता है। इससे आप फिजिकली और मेंटली बेहतर महसूस कर सकते हैं। तनाव को बेअसर करने वाले ऐसे ही कुछ फूड्स के बारे में पढ़ें यहां। (Healthy foods to ease anxiety in Hindi)

2/5

ड्राई फ्रूट्रस और नट्स

हेल्दी फैट्स और जिंक (Zinc) जैसे तत्वों से भरपूर ड्राई फ्रूट्स और नट्स का सेवन करने से तनाव से राहत मिलती है। वहीं, अखरोट में ओमेगा-3 फैटी एसिड्स ( omega-3 fatty acids) होते हैं जो मेंटल हेल्थ को बेहतर बनाते हैं। फिजिकली हेल्दी और मेंटली फिट रहने के लिए एक्सपर्ट्स द्वारा रोजाना मुट्ठीभर बादाम खाने की सलाह दी जाती है।  Also Read - आपका स्टैमिना कितना है? अगर जानना चाहते हैं, तो अपनाएं ये 5 आसान तरीके

3/5

खट्टे फल

मीठे-रसीले संतरे, नींबू, चकोतरा और माल्टा जैसे फलों का सेवन करने से ना केवल इम्यूनिटी बढ़ाने वाला विटामिन सी मिलता है। बल्कि, खट्टे फल या सिट्रस खाने से तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन कॉर्टिसोल का लेवल भी कम होता है।

4/5

एवोकाडो (Avocado)

यह फल भी हेल्दी फैट्स से भरपूर होता है जो तनाव कम करने के साथ-साथ मसल्स को रिलैक्स रहने में मदद करते हैं। एवोकाडो (avocado) में मोनोअनसैचुरेटेड फैट्स ( monounsaturated fatty acids) होते हैं। एवोकाडो में अन्य कई कम्पाउंड्स भी पाए जाते हैं जो सूजन जैसी समस्याओं से राहत मिलती है। कुछ स्टडीज में भी एवोकाडो को स्ट्रेस कम करने वाला और मूड बूस्ट करने वाला फल बताया गया है। (Benfits of eating Avocado for mental health)  Also Read - खाली पेट आंवला खाने से क्या होता है? जानें, किन-किन परेशानियों में है फायदेमंद

5/5

डार्क चॉकलेट (Dark Chocolate)

मेंटल हेल्थ से जुड़ी समस्याओं को कम करने के लिए डार्क चॉकलेट के सेवन को भी बेहतरीन बताया जाता है। डार्क चॉकलेट खाने से सेरोटोनिन बनता है जो एक ऐसा केमिकल है जो न्यूरोट्रांसमिटर की तरह काम करता है। यह हमारी आंत या गट में पाया जाता है और शरीर की कई कार्यप्रणालियों को बेहतर तरीके से काम करने में मदद करता है। डार्क चॉकलेट में मैग्नीशियम भी पाया जाता है जो एंग्जायटी कम करने वाला तत्व है। साथ ही यह बिगड़े मूड को भी बेहतर बनाता है। (Benefits of Dark chocolates for mental health)