तनाव कम करने के आसान तरीके
Ways to keep mind calm after workload: लाइफ में बहुत स्ट्रेस है यार...यह एक ऐसी लाइन है जिसे आपके आसपास के लोगों के मुंह से आपने जरूर सुना होगा या शायद खुद भी अपना हाल बताते हुए अपने दोस्तों से भी कहा ही हो। तनाव या स्ट्रेस आज हर किसी की जिंदगी का हिस्सा बन गया है। फिर चाहे वह लगातार बढ़ती कॉम्पिटिशियन में टिके रहने का स्ट्रेस हो या खुद को फाइनेंशियली स्टेबल बनाने का, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई से लेकर परिवार का फ्यूचर सिक्योर करना। लोग अलग-अलग बातों पर थोड़ा या बहुत ज्यादा तनाव महसूस करते ही हैं। वहीं, लगातार बढ़ते वर्कलोड के कारण भी लोगों को स्ट्रेस महसूस होता है। यह तनाव लोगों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ को प्रभावित कर सकता है। लम्बे समय तक तनावग्रस्त रहने से लोगों के स्वास्थ्य पर गम्भीर परिणाम दिखायी दे सकते हैं। ऐसे में खुद को स्ट्रेस-फ्री रखने और तनाव के बीच मन को शांत करने के लिए ये आसान टिप्स अपनाएं। (Tips to stay stress free and calm)