कोरोना संकट के बीच बच्चों को दिखाएं खास फिल्में (Children Special Films Amid Corona Crisis In Hindi)
इन दिनों हर तरफ सिर्फ कोरोना की ही बातें हो रही हैं। और हों भी क्यों न! देश में कोरोना से मरने वालों का हर दिन रिकॉर्ड जो टूट रहा है। कोरोना क्या है (What is Corona in hindi) और हमारे लिए कितना खतरनाक है? यह सिर्फ बड़े समझ सकते हैं। बच्चे सिर्फ इतना जानते हैं कि पिछले 1 साल से उन्हें घर से बाहर नहीं निकलने दिया जा रहा है, उनके स्कूल बंद हैं और वो अपने दोस्तों से नहीं मिल पा रहे हैं। हालांकि बच्चे कोविड (COVID-19) के बारे में जागरुक हैं, लेकिन ये कितना खतरनाक है और किस हद तक इसमें सावधानी बरतनी है इससे बच्चे अंजान हैं। यही कारण है कि अब बच्चे भी तनाव और अन्य मानसिक रोगों (Stress and Mental Diseases in Children in hindi) का शिकार होने लगे हैं। पेरेंट्स होने के नाते आपका यह फर्ज बनता है कि आप बच्चों को खुश रखने और उनका मन लगाने के लिए कुछ ऐसा सोचें जिसके लिए घर से बाहर न निकलना पड़े। इस चीज में आज हम आपकी मदद करने वाले हैं। आज हम आपको 5 ऐसी फिल्मों (Best Films to watch to children in hindi) के बारे में बता रहे हैं जिन्हें आप बच्चों को दिखाकर न सिर्फ उन्हें मानसिक रूप से स्वस्थ बना सकते हैं बल्कि उनकी स्किल्स को भी डेवलप कर सकते हैं। इन फिल्मों को देखने के बाद बच्चों को एक खास मैसेज भी मिलेगा जो उनके भविष्य को और उनकी सोच को बेहतर करने में मदद करेगा। सबसे अच्छी बात ये है कि ये सभी फिल्में यूट्यूब पर अवेलेबल है। तो आइए जानते हैं कौन सही हैं ये फिल्में-
