Positive Energy
एंग्जाइटी, डिप्रेशन और लो कॉन्फिडेंस (Anxiety Depression Low Confidence) क्यों महसूस करते हैं लोग: आजकल आधे से ज्यादा लोग ऐसे हैं जो एंग्जाइटी, डिप्रेशन और लो कॉन्फिडेंस (Anxiety Depression Low Confidence) महसूस करते हैं। ऐसे लोगों कई बार खुद भी इस बारे में श्योर नहीं होते हैं और न ही इसे अपनाते हैं कि उन्हें किसी तरह की मानसिक बीमारी है। लेकिन ये अंदर ही अंदर मानसिक तनाव से जूझते रहते हैं। इसके कई कारण हो सकते हैं। खुद को दूसरों की नजरों से देखना, ये सोचना कि हर कोई उन्हें बेस्ट क्यों नहीं समझ रहा है, किसी एक टॉपिक पर घंटो सोचते रहना, खुद की दूसरों से तुलना करना और खुद में कमियां ढूंढना, ये कारण आपको एंग्जाइटी, डिप्रेशन और लो कॉन्फिडेंस (Anxiety Depression Low Confidence) का शिकार बना सकते हैं।