खुश रहने के नेचुरल उपाय
जिंदगी में हर एक शख्स खुश रहना चाहता है। खुशी और संतुष्टि के लिए हम क्या कुछ नहीं करते। लेकिन आपकी खुशियों की पोटली में संतुलित हैप्पी हार्माेन्स का होना जरूर है। इनके बिना खुशियां महसूस होना थोड़ा मुश्किल काम है। अगर आप भी खुशहाल जीवन जीने की चाहत रखते हैं तो आपके न्यूरोट्रांसमीटर या हार्मोन संतुलित होना आवश्यक है। ऑक्सीटोसिन, डोपामाइन, सेरोटोनिन और एंडोर्फिन जैसे हार्मोन हमारी खुशियों के लिए जिम्मेदार हैं। अगर आप भी मूड स्विंग, चिड़चिड़ेपन, हताशा, निराशा के दौर गुजर रहे हैं तो हो सकता है कि आपके इन हैप्पी हार्माेंस का संतुलन कुछ बिगड़ गया है। हालांकि कुछ तरीके अपनाकर आप इन्हें स्वभाविक रूप से संतुलित कर सकते हैं।