Board Exam से पहले रात में ये 5 काम दूर भगाएंगे सुस्ती और नींद! जानें चिड़चिड़ेपन को दूर करने वाले आसान टिप्स

Board exam stress management : कई छात्र परीक्षाओं के दौरान तनाव में खराब खाने की आदतों को अपनाते हैं, जिससे वजन बढ़ने के साथ-साथ सुस्ती भी आ सकती है। जानें बचाव के उपाय।

Written by Jitendra Gupta | Published : February 14, 2023 12:43 PM IST

1/6

Exam से पहले रात में ये 5 काम दूर भगाएंगे सुस्ती और नींद!

Board exam stress management : हम सभी जानते हैं कि जल्द ही बोर्ड की परीक्षाएं शुरू होने वाली हैं और इस परीक्षा (Board exam 2023 in hindi) के दौरान बच्चों के साथ-साथ माता-पिता को भी स्ट्रेस होता है, जिसकी सीधा असर बच्चों के प्रदर्शन पर पड़ता है। परीक्षा के दौरान कई बच्चों को तनाव का सामना करना पडता हैं। इसके अलावा कई अध्ययन में ये देखा गया है कि जो बच्चे सामान्य रूप से हेल्दी भोजन नहीं करते हैं वे परीक्षा अवधि के दौरान जंक फूड का अधिक सेवन करते हैं। कई बार परीक्षा के दौरान स्वस्थ भोजन न करने से बच्चों का वजन बढने की संभावना अधिक होती हैं। गोरेगांव स्थित एसआरवी अस्पताल, में न्यूट्रिशिस्ट स्नेहा कामत कहती हैं कि परीक्षा के तनाव के शरीर और दिमाग पर कई तरह के नकारात्मक प्रभाव पड़ सकते हैं। कई छात्र परीक्षाओं के दौरान तनाव में खराब खाने की आदतों को अपनाते हैं, जिससे वजन बढ़ने के साथ-साथ सुस्ती भी आ सकती है। परीक्षाओं के दौरान सेहत (Board exam stress management ) अच्छी रहने के लिए संतुलित आहार का सेवन करना काफी जरूरी हैं।

2/6

1-ज्यादा भोजन न करें (Heavy Eating)

परीक्षा के दौरान ज्यादा भोजन करने से ज्यादा नींद आती हैं, इस कारण से बच्चे ठीक से पढ़ाई पर ध्यान केंद्रीत नहीं कर पाते हैं। कई बार बच्चे पानी का सेवन भी नहीं करते है इसलिए डिहाइड्रेशन के कारण बच्चे सुस्त, चिड़चिड़े और थके हुआ भी महसूस करते हैं। सबसे बुरी बात यह है कि इससे बच्चों को ध्यान केंद्रित करने में बाधा आती है, जिससे अध्ययन करना और अच्छा प्रदर्शन करना अधिक कठिन हो जाता है।  Also Read - पिंक सॉल्ट सेहत के लिए कैसे है फायदेमंद? जानें सामान्य नमक से कैसे अलग है

3/6

2-पानी की बोतल रखें साथ (Take A Water Of Glass)

एग्जाम के दिनों में आपको पढ़ाई करते समय एक गिलास तरल पदार्थ (फलों का रस, हर्बल चाय, पानी) या ड्रिंक पास में रखना चाहिए और परीक्षा के लिए अपने साथ पानी की एक बोतल लेकर रखें। अगर आपका बच्चा ये बात भूल गया है तो माता-पिता को इस बात का ध्यान रखना चाहिए।

4/6

3-चाय-कॉफी न पिएं (Dont Drink Tes Coffee Too Much)

चाय, कॉफी और कुछ कोला जैसे कैफीन युक्त पेय पदार्थों से बचना चाहिए क्योंकि इनके सेवन से आपको बार-बार पेशाब जाना भी पड़ सकता है। इन चीजों के सेवन से से शरीर में तरल पदार्थ की कमी हो जाती है और शौचालय का उपयोग करने की इच्छा बढ़ जाती है। हालांकि कुछ अध्ययनों से पता चलता है कि थोड़ी मात्रा में कॉफी का सेवन करने सें परीक्षा की तैयारी अच्छी तरह से होती है। लेकिन बहुत अधिक कैफीन का सेवन ब्लड शुगर में उतार-चढ़ाव पैदा कर सकता है।  Also Read - दिमाग को थका देती है बार-बार सोचने की आदत, जानें कैसे करें कंट्रोल

5/6

4-पर्याप्त नींद न लेना (adequate Sleep)

परीक्षा में अच्छा प्रदर्शन करने के लिए आपको पर्याप्त रूप से नींद लेना जरूरी है क्योंकि जब तक आपकी नींद अच्छी नहीं होगी तब तक आपको चीजें सही तरीके से याद नहीं रहेंगी। रात होने से पहले अपने शरीर को आराम दें ताकि आपने जो याद किया है वो आपके दिमाग में अच्छी तरह से स्टोर हो जाए।

6/6

5- ब्रेक लें और व्यायाम करें (Take Break And Exercise)

तनाव को कम करने, मन को स्पष्ट करने और मूड को बेहतर बनाने के लिए थोड़ा ब्रेक लें और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज करें। आप चाहें तो कुछ किराने का सामान खरीदने के लिए बाहर निकल सकते हैं या फिर जॉगिंग, तैराकी, साइकिल, या यहां तक कि पार्क में जाकर टहल भी सकते हैं। Also Read - चांदी के गिलास का पानी होता है बेहद फायदेमंद, रोज पीने से दूर हो जाएंगी ये 4 समस्याएं