hamburger icon
A
Read in English

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी

Health Tips for Elderly: विभिन्न स्टडीज़ में यह बात कही गयी है कि, रिटायरमेंट के बाद कई लोगों को बहुत अधिक मानसिक तनाव महसूस होता है। लेकिन, अगर इस उम्र में लोग कुछ छोटी-मोटी बातों का ख्याल रखें, तो बढ़ती उम्र के बावजूद मेंटली फिट और खुशहाल रह सकते हैँ। (Health Tips for Elderly)

WrittenBy

Written By: Sadhna Tiwari | Updated: February 26, 2021, 3:17 PM

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी photo icon1/6

बुज़ुर्गों के लिए हेल्थ टिप्स

Health Tips for Elderly: बुढ़ापा और उम्र बढ़ने के साथ लोगों को अनिश्चितता और डर सताने लगता है। कई स्टडीज़ हैं जो इन बातों का खुलासा करती हैं कि बुज़ुर्गों में उदासी और अकेलेपन की समस्या बहुत अधिक होती है। ये लोग भावनात्मक स्तर पर अकेले, कमज़ोर और असहाय महसूस करते हैं। खासकर रिटायरमेंट के बाद कई लोगों को बहुत अधिक मानसिक तनाव महसूस होता है। लेकिन, अगर उम्र बढ़ने के साथ लाइफस्टाइल में कुछ छोटे-मोटे बदलाव किए जाएं तो आप बुढ़ापे में मेंटल फिट और खुशहाल रह सकते हैँ। (Health Tips for Elderly

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी photo icon2/6

बुज़ुर्गों की सेहत

घर से बाहर निकलें- उदासी और अकेलेपन से बचने के लिए सबसे अच्छा उपाय है घर से बाहर निकलना। बंद कमरों से बाद खुली धूप और हवा में टहलने से आपको ना केवल बेहतर महसूस होगा बल्कि, धूप के साथ विटामिन डी मिलने से हड्डियों और जोड़ों का दर्द भी कम होगा। (Health Tips for Elderly) Also Read - क्या डार्क स्पॉट्स मिट सकते हैं? जानें इसके लिए स्किन पर क्या लगाना चाहिए

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी photo icon3/6

अकेलापन दूर करने के तरीके

अकेले ना रहें- अपने आसपास के दोस्तों के साथ शाम को पार्क में बैठे। हंसे-ठहाके लगाएं। उनके साथ कभी मार्केट जाकर अपनी मनपसंद चीज़ें खरीदें। मंदिर जाने की भी योजना बना सकते हैं। इस तरीके से थोड़ा अच्छा वक़्त आप दूसरों के साथ बिताएंगे तो अकेलेपन की भावना खुद-ब-खुद कम हो जाएगी

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी photo icon4/6

बढ़ती उम्र में यूं रखें खुद का ख्याल

अपनी सेहत का रखें ख्याल- ऐसे लोग जिन्हें किसी प्रकार की हेल्थ प्रॉब्लम है उनके लिए अकेलापन और भी बुरा साबित हो सकता है। क्योंकि, अकेले रहने पर ये लोग अपनी तबियत पर ध्यान नहीं देते। जिससे उनकी कॉम्प्लिकेशन्स और बढ़ जाती है। ऐसा ना करें। अपनी दवाइयां समय पर लें, ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर की नियमित जांच करें। रोज़ाना वॉक पर जाएं और अच्छी डायट लें। इससे, आपको प्रसन्नता भी महसूस होगी और मानसिक सेहत ठीक रहेगी।  Also Read - तिल या सरसों का तेल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी photo icon5/6

हॉबीज़ को दें समय

पार्टनर के साथ बनाएं प्लान्स- क्या आप डांस सिखना चाहते थे पर काम और घर की ज़िम्मेदारियों के बीच ना कर पाए, या कोई इंस्ट्रूमेंट बजाना पसंद है आपको? तो बस अब समय आ गया है कि आप इन हॉबिज को समय दें। अपने पार्टनर के साथ किसी क्लास में दाखिला करा लीजिए और सीखिए एक नया गुण।

बढ़ती उम्र में कभी ना महसूस होगा अकेलापन, इन 5 हेल्थ टिप्स के साथ जिएं जिंदादिल और खुशहाल ज़िंदगी photo icon6/6

उदासी और डिप्रेशन से बचने के उपाय

नेचर से जुड़े- प्रकृति के समीप रहने से डिप्रेशन और निराशा जैसी भावनाएं कम होती हैं। इसीलिए, जब भी आप उदासी या अकेलापन महसूस करें तो हरियाली और प्रकृति से जुड़ें। अगर आपके आसपास कोई नदी, झील या पार्क हो तो वहीं घूमने जाएं। घर की छत, लॉन या बगीचे में छोटे-छोटे पौधे लगाएं, गार्डनिंग करें। कोई पालतू कुत्ता-बिल्ली या कोई पंक्षी घर ले आएं। इन सबसे आपका दिल भी बहलेगा और आपको खुशी भी महसूस होगी। (Benefits of having a o pet) Also Read - बच्चेदानी की सफाई के नुकसान क्या हैं? डॉक्टर से समझें क्या हैं इसे कराने के रिस्क