हमेशा उदास रहने वाले खाएं ये 4 सस्ते फूडस, दूर होगी एंग्जायटी,फील करेंगे हैप्पी-हैप्पी

खुद को मेंटली हेल्दी और खुशहाल रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आइए जानें कौन-से फूड्स खाने से उदासी दूर होती है और मेंटल हेल्थ बू्स्ट होती है।

Written by Sadhna Tiwari | Updated : February 24, 2023 8:50 PM IST

1/5

मूड बूस्ट करते हैं ये फूड्स

Foods for happiness and better mental health: ऐसा कहा जाता है कि हमारा स्वास्थ्य वैसा ही बन जाता है जैसा कि हमारा खान-पान होता है। आयुर्वेद से लेकर मॉडर्न न्यूट्रिशन एक्सपर्ट्स तक सभी का यही मत है कि डाइट का लोगों की सेहत और मेंटल हेल्थ पर सीधा असर पड़ता है। इसी तरह हमारा भावनात्मक व्यवहार और सोशल लाइफ भी डाइट से जुड़ी हुई है। जी हां, इसीलिए अलग-अलग तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से राहत के लिए लोगों को हेल्दी डाइट लेने की सलाह दी जाती है। ठीक इसी तरह मेंटल हेल्थ पर भी डाइट के अच्छे और बुरे प्रभाव पड़ते हैं और इसीलिए तनाव, एंग्जायटी और उदासी जैसी समस्याओं को कम करने के लिए डाइट पर ध्यान देने के लिए कहा जाता है। ऐसे लोग जो हमेशा बुझे-बुझे, थके या उदास रहते हैं वे खुद को मेंटली हेल्दी और खुशहाल रखने के लिए अपनी डाइट में कुछ बदलाव कर सकते हैं। आइए जानें कौन-से फूड्स खाने से उदासी दूर होती है और मेंटल हेल्थ बू्स्ट होती है। (Foods for better mental health in Hindi)

2/5

केला (Banana)

मीठे पके हुए केले खाने से उदासी दूर होती है। दरअसल केले में ट्रिप्टोफैन ( tryptopha) नामक तत्त पाए जाते हैं जो एक प्रकार का अमिनो एसिड हैं। ये शरीर में सेरोटोनिन ( serotonin) और मेलाटोनिन ( melatonin) नामक हार्मोन्स को बढ़ाते हैं जो मूड बेहतर बनाने के लिए जाने जाते हैं।  Also Read - प्रेग्नेंसी में कौन-से सप्लीमेंट्स लेना जरूरी होता है? ये 5 गोलियां बच्चे के विकास में करती हैं मदद

3/5

अनानस

रसीले और खट्टे- मीठे अनानस में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो खराब मूड को अच्छा बनाते हैं। पाइनेप्पल या अनानस खाने से भी तनाव कम होता है। (Benefits of Pineapple for mental health)

4/5

बादाम

हेल्दी फैट्स से भरपूर बादाम में फोलेट और मैग्नीशियम भी होता है। बादाम खाने से मूड अच्छा होता है और ब्रेन को आराम मिलता है। इसी तरह बादाम में पाए जाने वाले विटामिन ई और विटामिन बी2 जैसे तत्व तनाव कम करते हैं।  Also Read - किडनी डायलिसिस में क्या होता है? क्या डायलिसिस कराना ट्रांसप्लांट से बेहतर विकल्प है?

5/5

दूध (Milk)

कैल्शियम के अलावा दूध में अमिनो एसिड्स भी होते हैं जो मूड बेहतर बनाते हैं, तनाव कम करते हैं नींद से जुड़ी समस्याएं कम करते हैं।