बच्चे के जन्म के बाद मांओं की अच्छी मेंटल हेल्थ के लिए टिप्स
Healing After Baby Birth: बच्चे का जन्म किसी भी कपल के लिए ना केवल खुशियां लेकर आता है बल्कि यह जीवन का एक नया अनुभव भी होता है। वहीं, मांओं के लिए यह समय कुछ नयी चुनौतियां भी लेकर आता है। नवजात बच्चे की देखरेख और केयर के साथ-साथ अपने घर या लाइफ से जुड़ी अन्य जिम्मेदारियों के बीच न्यू मदर्स को कई तरह की परेशानियों का भी सामना करना पड़ता है। ऐसे में महिलाएं बहुत अधिक थकान, तनाव और एंग्जायटी (Stress and anxiety in news mothers) महसूस कर सकती हैं। न्यू मदर्स में पोस्टपार्टम डिप्रेशन (postpartum depression) ऐसी ही एक स्थिति है जो महिलाओं को मानसिक और भावनात्मक स्तर पर बहुत अधिक प्रभावित करता है। ऐसे में मेंटली हेल्दी रहने के लिए महिलाओं को क्या करना चाहिए या किस तरह से वह अपने स्वास्थ्य का ख्याल रख सकती हैं उसी से जुड़ी कुछ टिप्स दे रहीं हैं सीनियर साइकोलॉजिस्ट रीमा भांडेकर (Rima Bhandekar, Senior Psychologist , Mpower, Aditya Birla Education Trust).