दिमाग को हेल्दी और हैप्पी रखने के लिए रोज करें ये 4 एक्टिविटीज़

आज हम आपको दिमाग को हेल्दी और हेप्पी रखने के लिए कुछ एक्विटिज के बारें में बताएगें जो आपको हेल्प करेंगी दिमाग के हेल्दी और हेप्पी रखने में ।

Written by TheHealthSite Web Desk | Published : September 11, 2023 3:25 PM IST

1/5

दिमाग को हेल्दी और हैप्पी रखने के उपाय

मेंटल हेल्थ भी हमारे लिए उतनी ही महत्वपूर्ण है जितनी कि फिजिकल। ये दोनों हेल्थ आपस में एक दूसरे से जुड़ी हुई हैं,इसीलिए किसी स्तर पर आप हेल्दी नहीं महसूस कर रहे तो इसका असर आपके पूरे स्वास्थ्य पर पड़ता है। हमें अपनी मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ का ध्यान रखना चाहिए। आजकल इस भागदौ़ड़ भरी जिदगी में हम अपनी हेल्द पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं और कुछ भी उल्टा सीधा खा लेते है और फिजिकल एक्टिविटीज तो बिल्कुल नहीं करते हैं, मेंटल और फिजिकल हेल्थ को मेंटेन रखने के लिए हमें जरुर कुछ न कुछ एक्टिविज करनी चाहिए, जिससे हम फिट और हेप्पी रहें, आइए जानते है कुछ एक्टिविटी के बारे में।

2/5

म्यूजिक सुनना और डांस करना

हमें अपनी मेंटल और फिजिकल हेल्थ को ठीक रखने के लिए कई तरह की एक्टिविज करनी चाहिए, उन्हीं में से एक है म्यूजिक सुनना और डांस करना, ऐसा करने से आपको बहुत अच्छा महसूस होगा और साथ ही आप हेप्पी भी महसूस करेगें, आप ये एक्टिविज घर पर ही रहकर ऑफिस से आने के बाद कर सकते है।  Also Read - रूमेटाइड अर्थराइटिस में सुबह के समय ज्यादा दर्द क्यों होता है और इससे बचाव कैसे किया जा सकता है?

3/5

घूमने जाएं

कुछ लोग सिर्फ काम ही काम करते है घर से काम और काम से घर और घूमने फिरने बिल्कुल भी नहीं जाते हैं और ज्यादा काम के काम के कारण असर हमारी मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ पर पड़ता है, काम के कारण तनाव ज्यादा बढ़ जाता है और जिसकी वजह से मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ प्रभावित होती है, इसलिए आपको जरुर घूमने भी जाना चाहिए, घुमने जाने से आप अच्छा फिल करेगें और साथ ही आप हेल्दी भी रहेगें।

4/5

ताड़ासन

ये मुद्रा बेचैनी, तनाव, डिप्रेशन आदि परेशानी को दूर करने में मदद करती है। ये आपको सिर दर्द और अनिद्रा जैसी समस्या से भी राहत दिलाती है। कैसे करें जमीन पर सीधे खड़े हो जाएं अपने पैरों के बीच लगभग 1 फुट का अंतर रखें। अब हाथ की उंगलियों को एक दूसरे में फंसा कर सांस को अंदर भरते हुए हाथों को ऊपर की ओर खींचें। पूरा स्ट्रेच होने के बाद धीरे-धीरे सांस को छोड़ते हुए नीचे की ओर वापस लौटें। इस क्रिया को 2-3 बार दोहराएं। Also Read - क्या स्मोकिंग न करने वालों को भी गले का कैंसर हो सकता है? और इसके क्या कारण हो सकते हैं

5/5

पूरी और अच्छी नींद लेने की कोशिश करें

नींद हमारी मेंटल और फिजिकल दोनों हेल्थ के लिए बहुत ही जरुरी है, हमें कोशिश करनी चाहिए, कि हम पूरी और अच्छी नींद लें क्योंकि जब हमारी नींद पूरी नहीं होती है तो इसका असर हमारी सेहत पर भी पड़ता है हमारा कोई भी काम ठीक से नहीं हो पाता है और हम पूरा दिन थका-थका सा महसूस करते हैं, इसलिए नीदं हमारी मेंटल और फिजिकल हेल्थ दोनों के जरुरी है।