ब्रेन को कमजोर बना सकती हैं ये आदतें
Lifestyle habits that can harm your brain: ब्रेन की हेल्थ शरीर की सभी कार्यप्रणालियों के लिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि, ब्रेन ही शरीर के पूरे सिस्टम को कंट्रोल करता है और शरीर को काम करने के लिए संकेत देते हैं। इसीलिए, ब्रेन की हेल्थ को नुकसान से बचाने और उसे स्वस्थ रखने के लिए लोगों को सावधानी बरतने की जरूरत पड़ते हैं। प्रदूषण, बीमारियों और अनुवांशिक कारणों के चलते जहां लोगों के ब्रेन को नुकसान पहुंच सकता है। वहीं, रोजमर्रा की ज़िंदगी में लोग कुछ ऐसी गलतियां भर कर जाते हैं जो दिमाग के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती हैं। यहां पढ़ें कुछ ऐसी ही गलतियों के बारे में जिन्हें दोहराना तुरंत बंद कर देना है ब्रेन की हेल्थ के लिए अच्छा साबित हो सकता है। (Lifestyle habits that can harm your brain in Hindi.) यहां पढ़ें उन्हीं आदतों के बारे में-