स्ट्रेस से बचने के उपाय
Tips for stress free life: आजकल लोगों की जिंदगी में इतनी भागदौड़ बढ़ गयी है। ऐसे में लोगों को स्ट्रेस और मेंटल प्रेशर बहुत अधिक महसूस होता है। स्ट्रेस के कारण लोगों की मेंटल और फिजिकल हेल्थ पर भी असर पड़ता है। साथ ही ठीक तरह से नींद न आना, भूख में बदलाव, फोकस में कमी और माइग्रेन जैसी समस्याएं हो सकती हैं। लेकिन, कुछ छोटी-मोटी बातों का ध्यान रखने से आप स्ट्रेस को आसानी से मैनेज कर सकते हैं और स्ट्रेस-फ्री लाइफ जी सकते हैं। आलिया भट्ट और दीपिका पादुकोण जैसे सेलिब्रिटीज की फिटनेस ट्रेनर यास्मीन कराचीवाला (Yasmin Karachiwala, Celebrity Fitness Trainer ) बता रही हैं कुछ ऐसी ही टिप्स जो आपको स्ट्रेसफुल लाइफ से राहत दिला सकती हैं।