नाइट शिफ्ट में काम करने वाले जरूर रखें इन 5 बातों का ध्यान, वरना बीमारियां हो जाएंगी हावी

Night Shift Jobs Health Tips: नाइट शिफ्ट जॉब वालों को सबसे ज्यादा नींद की दिक्कत होती है, जिसके कारण स्वास्थ्य पर बुरा प्रभाव पड़ता है।

Written by Atul Modi | Published : November 16, 2022 2:16 PM IST

1/6

नाइट शिफ्ट करने वालों के लिए जरूरी उपाय - Night Shift Jobs Health Tips

अगर आप नाइट शिफ्ट करते हैं तो आपके लिए यह समझना ज्‍यादा जरूरी है कि हमारा शरीर कैसे काम करता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कि रिसर्च कहती है कि, नाइट शिफ्ट करने वाले वर्कर्स का स्‍लीप पैटर्न डे-शिफ्ट वालों के मुकाबले ज्‍यादा प्रभावित (Night Shift Job Side Effects) होता है। बताते चलें कि सिर्फ हम ही नहीं हमारा शरीर भी टाइम ट्रैक करता है। हमारे शरीर के भीतर इंटर्नल क्‍लॉक होती है, जिसे हम सरकेडियन क्‍लॉक बुलाते हैं, जो सरकेडियन रिदम (Circadian Rhythm) को फॉलो करती है। सोने जागने का पैटर्न जो हर 24 घंटे में रिपीट होता है। जब यह रिद्म बिगड़ती है तो कई शारीरिक परेशानियां जन्‍म लेती हैं। व्‍यायाम व पोषण के साथ नींद उन तीन जरूरी चीजों में से हैं जिनकी हमारे शरीर को स्‍वस्‍थ रखने में महत्‍वपूर्ण भूमिका है। रात को जागना और दिन में सोना नींद की गुणवत्‍ता से समझौता करने सरीखा है, ऐसे में नाइट शिफ्ट करने वाले वर्कर्स कुछ चुनिंदा उपाय (Night Shift Jobs Health Tips) अपनाकर अपने स्‍लीप पैटर्न में आने वाले बदलाव के प्रति शरीर को सहज बना सकते हैं।

2/6

अच्‍छा खाना - Healthy Diet

विशेषज्ञ सलाह देते हैं कि संतुलित, कम वसा वाला भोजन, जिसमें पर्याप्‍त मात्रा में फल, सब्जियां व अनाज शामिल हों बढिया रहता है। वह फास्‍ट फूड व अधिक शर्करा वाले भोज्‍य पदार्थों से दूर रहने की सलाह भी देते हैं। सही समय पर भोजन लेना भी महत्‍वपूर्ण है। कई शिफ्ट वर्कर्स ठीक तरह से नहीं व किसी भी समय खाते हैं, जो ठीक नहीं है। दिन में तीन टाइम तय अंतराल पर भोजन ग्रहण करना ठीक रहता है।  Also Read - योग, आयुर्वेद, पंचकर्म और नेचुरोपैथी से पंतजलि योगपीठ में होता है बीमारियों का इलाज, जानें क्या है ट्रीटमेंट का पूरा प्रोसेस

3/6

झपकी लेना - Napping

नाइट शिफ्ट पर जाने से पहले झपकी लेना अच्‍छी बात है। नियमित समय पर ली जाने वाली झपकी दिमाग व शरीर की अलर्टनेस के लिए अच्‍छी होती है। सोते समय कमरा अंधेरा, शांत व तापमान आरामदायक होना चाहिए।

4/6

रुटीन मेंटेन करें - Daily Routine

नाइट शिफ्ट वर्कर्स को रुटीन मेंटेन करना चाहिए। उन्‍हें अपने सोने के समय में बार बार बदलाव नहीं करना चाहिए, बेहतर होगा कि तय समय पर सोएं। इससे बॉडी क्‍लॉक व स्‍लीप पैटर्न में सांमजस्‍य बिठाने में आसानी रहती है।  Also Read - वजन घटाने के लिए कितना सही है Bariatric Surgery, जानें किन लोगों के लिए है फायदेमंद

5/6

स्‍लीप हाइजीन का पालन करें - Sleep Hygiene

कृत्रिम तेज रोशनी बॉडी क्‍लॉक को उसी तरह प्रभावित करती है जैसे कि सूरज की रोशनी। दिन में सोते समय आई मास्‍क या अपारदर्शी परदों का उपयोग कर आप सुनिश्चित कर सकते हैं कि रोशनी आपकी नींद का प्रभावित न करे। साथ ही सोने जाते समय इलेक्‍ट्रानिक डिवाइस के उपयोग से बचें।

6/6

चाय कॉफी से बचें - Avoid Tea & Coffee

सोने से पहले चाय, कॉफी या अल्‍कोहल लेने से बचना चाहिए। साथ ही देर शाम व्‍यायाम करना भी ठीक नहीं रहता इसका नींद पर असर होता है। Also Read - इन 5 लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकता है पपीता, रोजाना खाने से बढ़ सकती हैं परेशानियां