hamburger icon
A
Read in English

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान

Benefits of drinking more water: पानी पीना हमारे शरीर के लिए बहुत जरूरी है, जिससे शरीर को एक या दो नहीं बल्कि कई बड़े फायदे मिलते हैं। इस लेख में जानेंगे लगातार एक हफ्ते तक रोजाना 5 बड़े गिलास पानी पीने से होने वाले चौंकाने वाले फायदों के बारे में।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : October 6, 2023, 3:36 PM

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान photo icon1/6

सिर्फ हफ्ते तक पिएं 5 गिलास पानी (Drink 5 Glasses Of Water Daily For A Week)

जब भी हेल्दी डाइट की बात आती है, तो सिर्फ हेल्दी फूड्स व ड्रिंक्स की बात की जाती है। यह जरूरी भी है, क्योंकि शरीर को विकसित होने, काम करने और हेल्दी बने रहने के लिए न्यूट्रिएंट्स की जरूरत होती है और ज्यादातर न्यूट्रिएंट्स यानी पोषक तत्व हमें खाने-पीने की चीजों से ही मिलते हैं। हेल्दी रहने के लिए आहार में स्वास्थ्यवर्धक खाद्य व पेय पदार्थ शामिल हैं। लेकिन क्या आपको पता है पानी भी हमारी डाइट के सबसे जरूरी व महत्वपूर्ण हिस्सों में से एक है। यदि आप रोजाना पर्याप्त पानी नहीं पी रहे हैं, तो आप कितनी भी हेल्दी डाइट लेते रहें, लेकिन आपका स्वास्थ्य पूरी तरह से अच्छा नहीं हो पाएगा। इसलिए रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीने सेहत के लिए बेहद फायदेमंद रहता है और शरीर में कई अच्छे बदलाव भी आते हैं। यदि आप लगातार एक हफ्ते तक रोजाना कम से कम 5 बड़े गिलास पानी पीते हैं, तो आपके शरीर में भी कई बदलाव आप खुद देख सकते हैं।

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान photo icon2/6

1. पेट की बीमारियां गायब

पेट की बीमारियों को दूर करने के लिए रोजाना खूब मात्रा में पानी पीना बहुत ज्यादा जरूरी है। यदि आपका पाचन खराब है, कब्ज की शिकायत है या फिर पेट से जुड़ी कोई भी बीमारी है तो पानी से काफी फायदा मिल सकता है। आज से ही रोजाना कम से कम 5 बड़े गिलास पानी के पीना शुरू कर दें और हफ्ते भर बाद खुद ही अपने शरीर में अंदर देखें। Also Read - Dengue Explainer: डेंगू में सबसे पहले क्या होता है? संक्रमण से लेकर इलाज तक सबकुछ जानें

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान photo icon3/6

2. शरीर में रहेगी एनर्जी

शरीर को ऊर्जा प्रदान करने के लिए पानी का भी बहुत बड़ा योगदान है। दरअसल, पानी की मदद से शरीर में पोषक तत्व और ऑक्सीजन की आवाजाही में सुधार होता है, जिससे शरीर को सही समय पर एनर्जी मिलती रहती है। यदि आपको भी दिन में बिना किसी कारण से थकान जैसा या ऊर्जा की कमी महसूस होती है, तो आज से ही रोजाना कम से कम 5 बड़े गिलास पानी पीना शुरू कर दें।

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान photo icon4/6

3. मूड रहेगा हर समय फ्रेश

पानी आपकी बॉडी को ही तरोताजा नहीं रखता है, बल्कि आपके मूड को भी फ्रेश फ्रेश बनाता है। इसलिए यदि आपको भी मूड से रिलेटेड समस्याएं रहती हैं, तो आज से ही आपको अपने लाइफस्टाइल में रोजाना कम से कम 5 बड़े गिलास पानी पीने की आदत डाल लेनी चाहिए। हफ्ते भर बाद ही आप अपने आप को फ्रेश महसूस होने लगेंगे। Also Read - क्या सिर्फ पानी पीना काफी है? जानें गर्मी में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी के लक्षण

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान photo icon5/6

4. किडनी और लिवर रहेंगे हेल्दी

शरीर के हर एक अंग और हर छोटे से छोटे हिस्से को पानी की जरूरत होती है, लेकिन कुछ अंग ऐसे भी हैं जो पानी की कमी के कारण जल्दी खराब होने लग सकते हैं। इनमें लिवर और किडनी जैसे महत्वपूर्ण अंग भी शामिल हैं। यदि आप रोजाना पर्याप्त मात्रा में पानी पीते हैं, तो हफ्ते भर बाद ही आपका लिवर व किडनी ठीक से काम करने लग जाते हैं।

रोज 5 गिलास पानी पीने से हफ्ते में ही बदल जाएगी जिंदगी, शरीर में होने वाले ये 5 बदलाव कर देंगे आपको हैरान photo icon6/6

5. विषाक्त पदार्थ शरीर से बाहर

समय-समय पर शरीर से टॉक्सिन्स को बाहर निकालना यानी बॉडी को डिटॉक्स करना बहुत जरूरी है और इसलिए पर्याप्त पानी पीने की जरूरत पड़ती है। रोजाना कम से कम 5 बड़े गिलास पानी पिएं और कुछ ही दिनों के भीतर आपका शरीर अच्छे से डिटॉक्सीफाई हो जाएगा। Also Read - बार-बार Antibiotic लेने से शरीर को क्या नुकसान हो सकते हैं?