Advertisement

World Blood Cancer: क्‍या होता है ब्लड कैंसर? जानिए इसके शुरुआती 6 लक्षण और बचाव के उपाय

ब्लड कैंसर (Blood Cancer 2021) को ल्यूकेमिया के नाम से जाना जाता है. ल्यूकेमिया दो तरह का होता है. ब्लड कैंसर का पता अगर समय पर लग जाये तो इसका इलाज भी संभव है. लेकिन इसके लिए जरूरी सतर्कता के साथ ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण जानना बेहद जरूरी होता है.

Written By akhilesh dwivedi
Updated : May 27, 2021 10:31 AM IST

ब्लड कैंसर और उसके लक्षण

ब्लड कैंसर होना मतलब ब्लड में सफेद ब्लड सेल्स का बनना बंद हो जाना है. शुरुआत में यह कम भी हो सकता है. ब्लड कैंसर को ल्यूकेमिया के नाम से जाना जाता है. ल्यूकेमिया दो तरह का होता है. ब्लड कैंसर का पता अगर समय पर लग जाये तो इसका इलाज भी संभव है. लेकिन इसके लिए जरूरी सतर्कता के साथ ब्लड कैंसर के शुरुआती लक्षण जानना बेहद जरूरी होता है.

लगातार बुखार आना

अगर किसी को लगातार बुखार हो रहा है तो इसका मतलब उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम हो गई है और ऐसा शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं के कम होने की वजह से होता है।

थकान और कमजोरी

अगर किसी को नींद पूरी होने के बाद भी थकान और कमजोरी बनी रहती है तो हो सकता है इसकी वजह ल्यूकेमिया हो। लेकिन कभी कभी एनीमिया की शिकायत होने पर भी कमजोरी लगती है।

Advertisement

पेट फूलना

कभी-कभी पेट फूलने का कारण स्प्लीन के आकार में बढ़ना हो सकता है। यह समस्या एक्यूट और क्रोनिक दोनों तरह के ल्यूकेमिया में हो सकती है। इसमें भूख न लगना या फिर पेट हर समय भरा लगता है।

सांस फूलना

बहुत ज्यादा कमजोरी होने की वजह से जरा सा काम करने या फिर चलने, सीढी चढ़ने से अगर किसी की सांस बहुत ज्यादा फूलने लगे तो उसे तुरंत अपना किसी अच्छे डॉक्टर से जरुर चेकअप कराना चाहिए।

शरीर पर नीले धब्बें का होना

अगर शरीर पर किसी तरह की चोट लगे बिना ही नीले धब्बे दिखाई दें तो इसका मतलब है कि शरीर में श्वेत रक्त कणिकाओं का बनना बंद हो गया है।

मसूड़ों में सूजन

एक्यूट ल्यूकेमिया के लक्षणों में मसूड़ों का फूलना भी शामिल है। जरुरी नहीं कि दांत में समस्या होने पर ही आपके मसूड़ों में सूजन आए।

पसीना होना

रात में सोते-सोते अगर कोई पसीना से भीग जाएं तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें क्योंकि शरीर में किसी संक्रमण की वजह से ये होता है। ल्यूकेमिया के लक्षणों में ये इसे भी शामिल किया जा सकता है।