स्किन पर काले-काले धब्बे इन बीमारियों की करते हैं इशारा
Black Spots on Skin : स्किन हमारे स्वास्थ्य के बारे में काफी कुछ बयां करते हैं। गंभीर से गंभीर बीमारियों से लेकर नॉर्मल समस्याओं के बारे में आप स्किन से पता कर सकते हैं। लेकिन कई लोग अपनी स्किन पर होने वाली समस्याओं को इग्नोर कर देते हैं। इन संकेतों में स्किन पर काले-काले स्पॉट भी हैं। कई बार स्किन पर काले-काले स्पॉट को हम हल्का समझ लेते हैं, जो आगे चलकर गंभीर हो सकता है। इसलिए इसे इग्नोर न करें। स्किन पर काले धब्बे होने के पीछे कई बीमारियां हो सकती हैं। आइए जानते हैं स्किन पर काले धब्बे किन बीमारियों की ओर इशारा करता है?
