hamburger icon
A
Read in English

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई

High blood sugar: बढ़ते ब्लड शुगर को रोकने के लिए सही डाइट का होना जरूरी है और इसमें इसमें हाई शुगर वाले फूड्स व फ्रूट्स आदि का सेवन न करने की सलाह दी जाती है। लेकिन कुछ फ्रूट्स हैं जो ब्लड शुगर कम करने में मदद करते हैं।

WrittenBy

Written By: Mukesh Sharma | Published : June 26, 2023, 5:04 PM

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई photo icon1/6

डायबिटीज में खाएं ये काले फल (Black Fruits To Eat In Diabetes)

डायबिटीज को कंट्रोल करने के लिए अपनी डाइट का विशेष ध्यान रखना होता है। यहां तक कि अगर आप ब्लड शुगर लेवल कंट्रोल करने के लिए दवाएं भी ले रहे हैं, लेकिन डाइट का विशेष ध्यान नहीं रख पा रहे हैं, तो दवाएं भी ठीक से काम नहीं कर पाती हैं। डायबिटीज में डाइट का खास ध्यान रखना पड़ता है और यहां तक कि आप हर प्रकार के फल भी नहीं खा सकते हैं, क्योंकि कुछ फलों में शुगर होता है, जो ब्लड शुगर बढ़ा सकता है। लेकिन कुछ प्रकार के फल हैं, जो डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहद फायदेमंद हैं, ब्लड शुगर को तेजी से कम करने में मदद करते हैं। डायबिटीज में कौन से फल ज्यादा फायदेमंद हैं, उनकी पहचान उनके रंग से भी की जा सकती है। कुछ काले रंग के फलों को डायबिटीज में बेहद फायदेमंद माना गया है।

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई photo icon2/6

1. जामुन (Indian Blackberry For Diabetes)

जामुन एक बेहद स्वादिष्ट और सेहत के लिए काफी फायदेमंद फ्रूट है, साथ ही डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे काफी लाभदायक माना गया है। जामुन फल का ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम है और इसलिए डायबिटीज के मरीजों के लिए इसे काफी फायदेमंद माना गया है। Also Read - क्या डार्क स्पॉट्स मिट सकते हैं? जानें इसके लिए स्किन पर क्या लगाना चाहिए

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई photo icon3/6

2. काले अंगूर (Black Grapes For Diabetes)

काले अंगूर को ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काफी फायदेमंद माना गया है, ऐसा इसलिए क्योंकि काले अंगूरों में खास तरह के ऐसे तत्व पाए जाते हैं, जो इंसुलिन रेग्यूलेशन और इंसुलिन सेंसिटिविटी में सुधार करते हैं। बढ़ते ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए काले अंगूर का सेवन करना काफी फायदेमंद माना गया है।

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई photo icon4/6

3. काले शहतूत (Black Mulberries For Diabetes)

उचित मात्रा में सेवन किया जाए तो काले शहतूत को भी डायबिटीज के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है। शहतूत में ऐसे खास गुण होते हैं, जो शुगर को ग्लूकोज में बदल देते हैं और कोशिकाओं को एनर्जी मिलती है। डायबिटीज के मरीज रोजाना एक कटोरी काले शहतूत का आनंद ले सकते हैं। Also Read - तिल या सरसों का तेल, बालों के लिए क्या ज्यादा फायदेमंद है?

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई photo icon5/6

4. ब्लैक्बेरी (Blackberries For Diabetes)

डायबिटीज के मरीजों को लिए ब्लैक्बेरी को बेहद फायदेमंद माना जाता है। ब्लैक्बेरी में शुगर की मात्रा कम होने के साथ-साथ अधिक मात्रा में फाइबर भी पाया जाता है, जो ब्लड शुगर लेवल को बढ़ने से रोकता है। डायबिटीज के मरीजों को ब्लैकबेरी फ्रूट जरूर खाना चाहिए।

गर्मियों में ये 5 काले फल जरूर खाएं ब्लड शुगर के मरीज, दवाएं लेने के बाद भी नहीं हो रहा डायबिटीज कंट्रोल तो जरूर करें ट्राई photo icon6/6

5. ब्लैक चेरी (Black Cherries For Diabetes)

फ्रेश ब्लैक चेरी का सेवन अगर उचित मात्रा में किया जाए तो डायबिटीज के मरीजों के लिए ये बेहद फायदेमंद मानी जाती है। ब्लैक चेरी में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स फ्रूट है जो ब्लड शुगर को नहीं बढ़ाता है या फिर बहुत ही कम मात्रा में बढ़ाता है। इसलिए डायबिटीज के मरीज भी कम मात्रा में ब्लैक चेरी का सेवन कर सकते हैं। Also Read - बच्चेदानी की सफाई के नुकसान क्या हैं? डॉक्टर से समझें क्या हैं इसे कराने के रिस्क