बिना साबुन के कैसे नहाएं?
How to Wash Body Without Soap: पुराने समय में लोग नहाने के लिए उबटन का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन, अब ज्यादातर लोग नहाने के लिए साबुन या बॉडी वॉश का इस्तेमाल करते हैं। साबुन और बॉडी वॉश में केमिकल होते हैं, जो स्किन को नुकसान पहुंचा सकते हैं। हालांकि, आज भी कई लोग ऐसे हैं, जो अपनी स्किन टाइप के अनुसार साबुन या बॉडी वॉश का प्रयोग नहीं कर रहे हैं। इतना ही नहीं, साबुन और बॉडी वॉश काफी महंगे भी होते हैं। कई लोग समझ नहीं पाते हैं कि उन्हें कौन से साबुन का इस्तेमाल करना चाहिए। या उनकी स्किन के लिए कौन सा साबुन सही है। कई बार अलग-अलग तरह के साबुन का इस्तेमाल करने से त्वचा पर रैशेज हो जाते हैं। ऐसे में आप बिना साबुन के भी नहा सकते हैं। जी हां, आप नहाने के लिए घर पर मौजूद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं। घरेलू नुस्खे त्वचा को नुकसान नहीं पहुंचाते हैं और त्वचा से जुड़ी समस्याओं को दूर करते हैं। आइए, जानते हैं बिना साबुन के कैसे नहाएं (Bina Sabun ke Kaise Nahaye)?
