भाग्यश्री की ग्लोइंग स्किन का राज
बॉलीवुड एक्टर भाग्यश्री के आज भी करोड़ों चाहने वाले हैं। 55 साल की उम्र में भी भाग्यश्री की त्वचा 30 की लगती है। भाग्यश्री की खास बात ये है कि वो अपनी ग्लोइंग स्किन, हेल्दी बाल और बॉडी फिटनेस का सीक्रेट अक्सर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर शेयर करती रहती हैं। हालही में भाग्यश्री ने अपनी चमकती त्वचा और फिट बॉडी के लिए एक फल को क्रेडिट दिया है। एक्ट्रेस का कहना है कि इस फल में मौजूद मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट चेहरे को ग्लोइंग और जवां बनाए रखते हैं। साथ ही, आंखों और शरीर के अन्य अंगों को भी फायदा पहुंचाते हैं।