बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता

Best Yoga for Uterus : बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए आप कई तरह के योगासन का सहारा ले सकते हैं। आइए जानते हैं इन योग के बारे में-

WrittenBy

Written By: Kishori Mishra | Updated: January 21, 2024, 4:01 PM

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता photo icon1/6

बच्चेदानी को मजबूत करने वाले योगासन

Best Yoga for Uterus : बच्चेदानी को मजबूत और स्वस्थ रखना महिलाओं के लिए बेहद जरूरी होता है। स्वस्थ गर्भाशय आपकी प्रजनन क्षमता को बढ़ाता है। साथ ही गर्भावस्था के दौरान होने वाली जटिलताओं को कम कर सकता है। बच्चेदानी को स्वस्थ रखने के लिए खानपान के साथ-साथ फिजिकल एक्टिविटी भी बहुत ही जरूरी होती है। अगर आप बच्चेदानी को मजबूत करना चाहते हैं, तो कुछ योगासन की मदद ले सकते हैं। इस योगासन से बच्चेदानी को मजबूत करने में काफी बद तक मदद मिलती है। आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसे योगासन के बारे में बताएंगे, जो आपके बच्चेदानी को मजबूती प्रदान कर सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में-

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता photo icon2/6

बच्चेदानी को मजबूत करे बटरफ्लाई पोज - Cobbler Pose For Healthy Uterus

बच्चेदानी को मजबूती प्रदान करने के लिए आप बटरफ्लाई पोज आसन का नियमित रूप से अभ्यास कर सकते हैं। इस आसन की मदद से हार्मोन को सक्रिय और संतुलित करने में मदद मिलती है। साथ ही यह गर्भाशय को मजबूत करता है, जिससे मासिक धर्म संबंधी समस्याओं को कम करने में मदद मिलती है। साथ ही यह अंडाशय, प्रोस्टेट ग्रंथि और मूत्राशय को उत्तेजित करता है। अगर आप इनफर्टिलिटी की परेशानी को दूर करना चाहते हैं, तो इस आसन का अभ्यास जरूर करें।  Also Read - बच्चेदानी हटाने से बढ़ जाती हैं ये 4 परेशानियां, Uterus removing से पहले जान लें इसके नुकसान

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता photo icon3/6

हनुमानासन से बच्चेदानी होगी मजबूत - Hanumanasana For Uterus

बच्चेदानी की मजबूत करने के लिए आप हनुमानासन योग का अभ्यास कर सकते हैं। यह हार्ट बीट और रक्तचाप को कम करने में मदद कर सकता है। साथ ही बीएमआई को कम कर सकता है। इतना ही नहीं, इस योग की मदद से मांसपेशियों की ताकत, लचीलेपन, चपलता और सहनशक्ति में सुधार कर सकता है। अगर आप गर्भाशय को हेल्दी रखना चाहते हैं, तो इस योग को जरूर करें।

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता photo icon4/6

पश्चिमोत्तानासन (Paschimottanasana For Diabetes)

यह योगासन में शरीर आगे की ओर झुकता है, जिससे पैंक्रियाज और पेट के आंतरिक अंग सक्रिय होते है। इसके नियमित अभ्यास से इंसुलिन प्रोडक्शन को बढ़ावा मिलता है। साथ ही, यह पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में भी मदद करता है। Also Read - बच्चेदानी खिसकने पर शरीर में दिखते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर महिलाएं सामान्य समझकर कर देती हैं इग्नोर

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता photo icon5/6

हलासन से गर्भाशय को रखे स्वस्थ - Halasana Keeps The Uterus Healthy

इस योग में पेट के निचले हिस्से पर ऑर्क बनता है, जो महिलाओं में प्रजनन प्रणाली के कामकाज के बेहतर करता है। इससे पेट के निचले हिस्से में कसाव आता है, जो पेल्विक मांसपेशियों को कसने में काफी हद तक मददगार साबित हो सकता है। अगर आप नियमित रूप से हलासन योग का अभ्यास करते हैं, तो इससे गर्भाशय को काफी हद तक लाभ मिल सकता है।

बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से योगासन, बढ़ेगी प्रजनन क्षमता photo icon6/6

बच्चेदानी को स्वस्थ रखे सेतु बधासन - Setu Bandhasana Benefits For Uterus

इस मुद्रा में पीठ के बल लेटना, घुटनों को मोड़ना और कूल्हों को ऊपर उठाना शामिल है। यह गर्दन, छाती और रीढ़ की हड्डी में फैलाव जाता है। साथ ही इस योग की मदद से गर्भाशय और अंडाशय में ब्लड सर्कुलेशन काफी अच्छा होता है, जो मेनोपॉज के लक्षणों को कम कर सकता है।  Also Read - Yoga For Healthy Uterus: बच्चेदानी को मजबूत करने के लिए रोजाना करें ये 5 आसान से Yogasana

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source