रोज करेंगे ये 1 योगासन तो कभी डैमेज नहीं होगा आपका लिवर, जानें कौन सा योगासन दूर करेगा लिवर की कमजोरी

Yoga for liver health: हेल्दी लिवर के लिए सही खानपान और जीवनशैली के साथ-साथ आप योगासन भी कर सकते हैं। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक खास योग के बारे में बताने वाले हैं, जो आपके लिवर को हेल्दी रखने में मदद करता है।

Written by Mukesh Sharma | Updated : October 8, 2023 8:11 AM IST

1/6

लिवर को स्वस्थ रखने के लिए योगासन (Yogasana To Keep Liver Healthy)

Best yoga asanas to keep liver healthy: स्वस्थ और रोग मुक्त जीवन जीने के लिए शरीर के सभी अंगों को हेल्दी रखना जरूरी है। लिवर भी शरीर के सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से एक है, जिसका नियमित रूप से काम करते रहना बहुत ज्यादा जरूरी है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार किसी भी प्रकार की दवा, हर्बल प्रोडक्ट या फिर कोई सप्लीमेंट्स लेने से पहले भी डॉक्टर से सलाह जरूर लेनी चाहिए। साथ ही सही डाइट और हेल्दी लाइफस्टाइल हैबिट्स की मदद से लिवर को हेल्दी रखा जा सकता है। लेकिन आजकल के बिजी लाइफस्टाइल में कई बार हम ऐसी चीजों को मैनेज नहीं कर पाते हैं और इस कारण से लिवर से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। लेकिन क्या आपको पता है रोजाना सिर्फ 15 मिनट के लिए योग करके भी लिवर की कई बीमारियां होने के खतरे को कम किया जा सकता है। इस लेख में हम आपको ऐसे ही एक योगासन के बारे में बताने वाले हैं।

2/6

1. लिवर के लिए सलंब भुजंगासन (Sphinx Pose For Healthy Liver)

यदि आपको लिवर से जुड़ी समस्याएं हो रही है, तो सलंब भुजंगासन काफी अच्छा ऑप्शन हो रहा है। यदि आप नियमित रूप से सलंब भुजंगासन करने की आदत डाल लेते हैं, तो इससे लिवर डैमेज या फिर इससे जुड़ी किसी भी प्रकार की बीमारी होने के खतरा काफी हद तक कम हो जाता है। Also Read - लिवर को डिटॉक्स करके स्वस्थ्य और मजबूत बना सकते हैं ये 4 योगासन, कभी नहीं होगी फैटी लिवर और हेपेटाइटिस की समस्या

3/6

2. सुबह के समय करें (Practice Sphinx Pose In Morning)

सलंब भुजंगासन एक सरल योग मुद्रा है, जिसे आप सुबह या शाम के समय कर सकते हैं। लेकिन कुछ योग प्रशिक्षक इसे सुबह उठकर सूरज उगने से पहले करने की सलाह देते हैं। रोजाना सुबह के समय यह योग करना आपके लिवर के लिए बेहद फायदेमंद हो सकता है।

4/6

3. रोजाना 15 मिनट अभ्यास (Practice Sphinx Pose Every Day For 15 Minutes)

इस योगासन की सबसे खास बात यह है कि आपको इस योगासन को करने के लिए बहुत ज्यादा मेहनत करने की जरूरत नहीं है और न ही इसमें आपका ज्यादा समय लगता है। रोजाना सुबह उठकर सिर्फ 15 मिनट तक आप इस योगासन को कर सकते हैं और आपका लिवर हेल्दी रहेगा। Also Read - लिवर को स्वस्थ रखने के लिए रोज करें ये 4 योगासन, नहीं होगी फैटी लिवर और हेपेटाइटिस की समस्या

5/6

4. करने का सही तरीका (Right Way To Practice Sphinx Pose)

योग मैट पर पेट के बल लेट जाएं और उसके बाद दोनों कोहनी मैट पर रखते हुए शरीर के अगले हिस्से का वजन डालें। इसके बाद धीरे-धीरे गहरी सांस लेते हुए सामने देखते रहें और दोनों पैरों के बीच कम से कम 1 फीट की दूरी बना कर रखें। पैर के तलवे ऊपर की तरफ होने चाहिए और दोनों हथेलियां जमीन पर रखें।

6/6

5. डॉक्टर की सलाह जरूरी (Doctor Consultation For Liver Health)

हालांकि, यदि आपको पहले से ही लिवर से जुड़ी कोई बीमारी है या फिर लिवर से जुड़ी कोई समस्या होने का खतरा है, तो योग पर पूरी तरह से निर्भर न करें। ऐसे में आपको डॉक्टर से अपनी लिवर हेल्थ के बारे में बात करनी चाहिए। साथ ही डॉक्टर से यह भी सलाह लें कि आप हेल्दी लिवर के लिए योग कर सकते है या नहीं। Also Read - किडनी खराब होने पर शरीर में क्या बदलाव आते हैं? जानें क्या हैं इसके मुख्य कारण