• हिंदी

गर्मियों में कोलेस्ट्रॉल और शुगर दोनों को कंट्रोल करेंगे ये 5 मोटे अनाज, जानें इनके सेवन के फायदे

Whole grains for cholesterol and diabetes: मोटे अनाजों को आमतौर पर हेल्दी डाइट का हिस्सा माना जाता है। चलिए जानते हैं कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज जैसी बीमारियों को कंट्रोल करने के लिए कौन से अनाज ज्यादा फायदेमंद माने जाते हैं।

Written by Mukesh Sharma | Published : April 25, 2023 3:55 PM IST

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल के लिए अनाज (Grains For Diabetes And Cholesterol)

Diet for Cholesterol and diabetes: हेल्थ को सही बनाए रखने के लिए सही डाइट का होना बहुत जरूरी है। लेकिन आजकल देखा गया है कि ज्यादातर लोग बाहर का खाना पसंद करते हैं और इस कारण से उन्हें स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं। खराब लाइफस्टाइल और सही डाइट न होने की वजह से ही कोलेस्ट्रॉल, ब्लड प्रेशर और डायबिटीज जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ रहा है। इस लेख में हम आपको ऐसी ही खास डाइट में बदलाव के बारे में बताने वाले हैं, जिसकी मदद से ही भूख से जुड़ी समस्याओं को दूर किया जा सकता है। चलिए जानते हैं ऐसे 5 साबुत अनाजों के बारे में जो कोलेस्ट्रॉल से लेकर डायबिटीज तक की बीमारियों को कंट्रोल करने में मदद कर सकता है।

ब्राउन राइस (Brown Rice For Cholesterol And Diabetes)

कोलेस्ट्रॉल और डायबिटीज दोनों बीमारियों से ग्रस्त मरीजों के लिए ब्राउन राइस एक अच्छा ऑप्शन हो सकता ब्राउन राइस में सफेद राइस की तुलना में ज्यादा फाइबर व विटामिन समेत कई पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो इन बीमारियों को बढ़ने से रोकते हैं। Also Read - कहीं आप भी तो नहीं पीते रोज ये हरा जूस? तो आज से बंद करें इसका सेवन, शरीर में बनाता है ये 5 समस्याएं

राई (Rye For Cholesterol And Diabetes)

शरीर में बढ़े हुए बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने के लिए राई का सेवन करना काफी फायदेमंद हो सकता है। कुछ अध्ययनों में पाया गया है कि राई में मौजूद पोषक तत्व शरीर में शुगर को बढ़ने से भी रोकते हैं, जिससे डायबिटीज के लक्षण कंट्रोल रहते हैं।

किनोआ (Quinoa For Cholesterol And Diabetes)

जिन लोगों को बैड कोलेस्ट्रॉल की समस्या है उनके लिए किनोआ एक अच्छा ऑप्शन हो सकता है, क्योंकि यह ब्लड में खराब कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मदद करता है। यदि इसका सेवन सही मात्रा में किया जाए तो यह डायबिटीज के मरीजों के लिए भी काफी अच्छा ऑप्शन हो सकता है। Also Read - थायराइड से निजात पाने के लिए अपनाएं आयुर्वेद के ये शानदार टिप्स

काला चना (Black Gram For Cholesterol And Diabetes)

कोलेस्ट्रॉल हो या डायबिटीज काले चने को दोनों समस्याओं को कंट्रोल करने वाले खास साबुत अनाज के रूप में जाना जाता है। नियमित रूप से इसका सेवन किया जा सकता है। काले चने के आटे को गेहूं के आटे के साथ मिलाकर भी इसका सेवन किया जा सकता है।

बाजरा (Pearl Millet For Cholesterol And Diabetes)

डायबिटीज और कोलेस्ट्रॉल जैसे रोगों को कंट्रोल रखने के लिए यह भी अच्छा ऑप्शन आपके लिए हो सकता है। बाजरे की रोटी या खिचड़ी को लोग गर्मियों में खाना पसंद नहीं करते हैं, ऐसे में आप गेहूं के आटे के साथ मिक्स करके भी इसका सेवन कर सकते हैं। Also Read - Periods Tips: Periods में Pad बदलने को लेकर आप भी रहती हैं कंफ्यूज? जानें सही समय