बालों में नारियल तेल लगाने का सही तरीका क्या है?
वैसे तो आप बालों पर नारियल तेल कई तरीकों से लगा सकते हैं। लेकिन, सबसे सही तरीका नारियल तेल से बालों की मालिश करना है। इसके लिए आप नारियल तेल को गुनगुना करें। अब इस तेल को बालों और स्कैल्प पर अच्छी तरह से अप्लाई करें। 8-10 मिनट तक स्कैल्प पर उंगलियों से धीरे-धीरे मालिश करें। इससे स्कैल्प पर ब्लड सर्कुलेशन बढ़ेगा और बालों को पर्याप्त पोषण मिलेगा।