hamburger icon
A
Read in English

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें

How to run in summer: गर्मियों में रनिंग करना कई बार आपको बीमार कर सकता है। ऐसे में आपको रनिंग करने के लिए कुछ खास टिप्स की मदद लेनी चाहिए।

WrittenBy

Written By: Pallavi Kumari | Published : April 19, 2022, 1:51 PM

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें photo icon1/6

गर्मियों में दौड़ने का सही तरीका और समय

गर्मियों में दौड़ना बाकी दिनों की तुलना में थोड़ा नुकसानदेह हो सकता है, खास कर कि तब जब आप शरीर के कुछ खास चीजों का ध्यान ना रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि गर्मियों में अक्सर शरीर में पानी की कमी हो जाती है और हमारा शरीर जल्दी थक जाता है और रनिंग करने के लिए शरीर को बहुत ज्यादा स्टेमिना और एनर्जी की जरूरत होती है। ऐसे में कई बार ये मासंपेशियों में खिंचाव, हीट क्रैंप्स, डिहाइड्रेशन और थकावट का कारण बन सकती है। इन स्थितियों से बचने के लिए जरूरी ये है कि आप रनिंग करते समय कुछ बातों का खास ध्यान रखें।

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें photo icon2/6

1. रनिंग के लिए चुनें सही जगह

गर्मियों में रनिंग के लिए सही जगह का चुनाव करना बेहद जरूरी है। दरअसल, रनिंग के लिए आपको ऐसी जगह का चुनाव करना चाहिए जो कि छांवदार हो या जहां ठंड हो। ऐसे में जरूरी ये है कि आप पहले तो रनिंग का सही समय चुनें। जैसे कि सुबह या शाम का वक्त जब वातावरण की गर्मी थोड़ी ठंडी हो जाए। फिर पार्क या फिर किसी ऐसी जगह पर जाएं जहां पेड़ लगे हो। इस तरह आप तेज धूप से बच कर लंबे समय तक के लिए रनिंग कर पाएंगे।  Also Read - कैसे इतने सुपर फिट रहते हैं Erling Halaand? डाइटिशियन ने बताया कैसे एथलीट्स खुद को फिट और एक्टिव रखते हैं

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें photo icon3/6

2. जरूर करें वार्म अप

वार्म अप करना आपको कई समस्याओं से बचा सकता है। जैसे कि रनिंग से पहले वार्म अप करने से आप मांसपेशियों में खिंचाव जैसी समस्या से बच सकते हैं। साथ ही ये लू या हीट स्ट्रोक से भी आपको बचा सकता है। दरअसल, अगर आप अचानक से वार्म अप किए बिना रनिंग करना शुरू करेंगे तो बॉडी इसके लिए तैयार नहीं हो पाएगी और इसके खिलाफ में रिएक्ट करेगी, जिससे आप कई स्थितियों के शिकार हो सकते हैं।

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें photo icon4/6

3. सनस्क्रीन लगा कर जाएं

सनस्क्रीन लगाना स्किन के लिए कई तरह से फायदेमंद है। दरअसल, सनस्क्रीन लगाने से ना सिर्फ आप अपनी स्किन को कई समस्याओं से बचा सकते हैं बल्कि आप सूरज से निकले वाली यूवी किरणों से भी बच सकते हैं। ये यूवी रेज असल में कुछ स्किन कैंसर का कारण बन सकते हैं। इसलिए आपको अपनी स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए सनस्क्रीन लगाना चाहिए।  Also Read - ये 9 बीमारियां धीरे-धीरे नसों को पहुंचा सकती हैं नुकसान, समय पर जांच और इलाज है जरूरी

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें photo icon5/6

4. खुद को हाइड्रेट करें

खुद को हाइड्रेट करना रनिंग से पहले और रनिंग बाद की जाने वाली सबसे जरूरी गतिविधियों में से एक है। दरअसल, रनिंग के लिए जाने से 1 घंटा पहले पानी पिएं और इसी तरह आने के लगभग 35 मिनट बाद पानी पी लें। ये आपकी मांसपेशियों को अंदर से हाइड्रेट करेगा और आपको लू और हीट स्ट्रोक आदि से बचाएगा।

गर्मी में रनिंग कैसे करें? जानें इस दौरान ध्यान रखने वाली 5 जरूरी बातें photo icon6/6

5. ढीले-ढाले कपड़े पहनें

वैसे तो गर्मियों में सभी को ढीले कपड़े ही पहनने चाहिए पर दौड़ने के दौरान इस बात का खास ध्यान रखें। ऐसा इसलिए क्योंकि रनिंग के दौरान आपके पूरे शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बहुत तेज होता है और शरीर से लगातार पसीना निकलता है। अगर ये पसीना आपके टाइट कपड़ों में रह जाएगा तो ये खुजली, रैशेज और स्किन की दूसरी समस्याओं का कारण बनेगा। इसके अलावा ढीले-ढाले कपड़े पहनने से बॉडी टेंप्रेचर को बैलेंस करने में भी मदद मिलती है। Also Read - 6 साल तक दर्द सहता रहा 83 साल का बुजुर्ग, सर्जरी में निकलीं करीब 2,000 पथरियां