वजन कम करने के लिए सीड्स
Seeds or Weight Loss: आजकल ज्यादातर लोग तरह-तरह की स्वास्थ्य समस्याओं से जूझ रहे हैं। कोई डायबिटीज तो कोई थायराइड की दवाइयां खा रहा है। इसके अलावा, कई लोग मोटापे से भी परेशान हैं। मोटापा कोई बीमारी नहीं है, लेकिन यह कई बीमारियों का कारण बनता है। ऐसे में ज्यादातर लोग मोटापा कम करने के लिए तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं। कोई वेट लॉस प्रोडक्ट्स का सेवन करता है, तो कोई खाना-पीना कम कर देता है। जबकि, ऐसा करने से सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। आप हेल्दी तरीके से वजन कम कर सकते हैं। कुछ सीड्स यानी बीज सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं और वेट लॉस में भी असरदार होते हैं। आइए, आरोग्य डाइट और न्यूट्रिशन क्लीनिक की डाइटिशियन डॉ. सुगीता मुटरेजा से जानते हैं वजन कम करने के लिए कौन-से सीड्स का सेवन करें(Vajan Kam Karne Ke Liye Seeds)?