बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए?
Best Oils for Hair: बालों को मजबूत और घना बनाने के लिए ऑयलिंग बहुत जरूरी होता है। ऑयलिंग करने से बाल जड़ से मजबूत बनते हैं। बालों को पर्याप्त पोषण और प्रोटीन मिलता है। इससे रफ और बेजान बालों से छुटकारा मिलता है। हेयर ऑयलिंग करने से बाल हेल्दी बनते हैं और हेयर फॉल रुकता है। अगर आप नियमित रूप से बालों पर तेल लगाएंगे तो इससे हेयर ग्रोथ में भी मदद मिलेगी। हेयर ऑयलिंग करने से बालों की ड्राइनेस दूर होती है। इसलिए आपको भी बालों पर तेल जरूर लगाना चाहिए। अब आप सोच रहे होंगे कि बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए? तो आइए, जानते हैं बालों पर कौन सा तेल लगाना चाहिए (Balo Par Kon sa Tel Lagana Chahiye)?
